लाइव न्यूज़ :

शराब से भरा वाहन पलटने के बाद लूटने लगे लोग, पुलिस की लाठी खाकर भी शराब की बोतलें उठाते रहे

By भाषा | Updated: August 7, 2020 15:25 IST

कवर्धा जिले के कुकदूर क्षेत्र में रानीसागर गांव के करीब रायपुर से शराब लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

Open in App
ठळक मुद्देट्रक रानीसागर गांव करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया और शराब की बोतलें खेत में बिखर गईं।इसके बाद लोग वहां एकत्र हो गए और शराब की बोतलें ले जाने लगे।

कवर्धा (छत्तीसगढ़): कबीरधाम जिले में शराब से भरा वाहन पलटने के बाद स्थानीय लोगों में शराब लूटने की होड़ मच गई। सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें लोग पुलिस के डंडे खाने के बावजूद शराब की बोतलें नहीं छोड़ रहे हैं। कबीरधाम जिले के पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुकदूर क्षेत्र में रानीसागर गांव के करीब रायपुर से शराब लेकर आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर खेत में पलट गया।

इसके बाद लोग वहां एकत्र हो गए और शराब की बोतलें ले जाने लगे। उन्होंने बताया, ‘‘कुकदूर गांव में शराब की नई दुकान खुली है जिसके लिए रायपुर से ट्रक में शराब मंगाई गई थी। लेकिन ट्रक रानीसागर गांव करीब दुर्घटनाग्रस्त हो गया और शराब की बोतलें खेत में बिखर गईं।

स्थानीय लोग इन बोतलों को अपने घर ले जाने लगे।’’ घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शराब लूट रह लोगों को वहां से भगाया। घटना में ट्रक चालक को चोटें आई है। उसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन से 8.77 लाख रूपए की शराब जब्त की गई है।

जिले के आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर से कुकदूर स्थित दुकान के लिए 250 पेटी शराब मंगाई गई थी। लेकिन हादसे के कारण बड़ी संख्या में शराब की बोतल टूट गई है।

शराब की सुरक्षित बोतलों की गिनती की जा रही है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए कुछ वीडियो में ऐसे दृष्य देखने को मिल रहे हैं... लोग पुलिस की लाठी खा रहे हैं लेकिन शराब की बोतलें नहीं छोड़ रहे। पुलिस के एक जवान ने एक ग्रामीण के हाथ से बातल छीन ली तो वह दूसरी ओर गिरी बोतल उठाकर वहां से भाग गया। 

टॅग्स :शराबछत्तीसगढ़सड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतKushinagar Accident: नहर में गिरी श्रद्धालुओं से भरी ट्रॉली; 3 की मौत, 18 की हालत गंभीर

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह