लाइव न्यूज़ :

विश्व पर्यावरण दिवस पर रोपे थे पौधे, जानिए अब पुलिस हाथ धोकर क्यों पड़ गई है पीछे

By अभिषेक पारीक | Updated: June 7, 2021 16:17 IST

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया गया। कोविड-19 से कारण पाबंदियों के बाद भी कई  लोगों ने पौधरोपण किया। हालांकि केरल में पौधरोपण करने वाले कुछ लोगों को पुलिस जोर-शोर से तलाश रही है।

Open in App
ठळक मुद्देविश्व पर्यावरण दिवस पर भांग के पौधे रोपे थे। तस्वीरें आने के बाद आबकारी पुलिस हरकत में आई। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पौधे हटा दिए गए थे।

विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को मनाया गया। कोविड-19 से कारण पाबंदियों के बाद भी कई  लोगों ने पौधरोपण किया। हालांकि केरल में पौधरोपण करने वाले कुछ लोगों को पुलिस जोर-शोर से तलाश रही है। केरल के कोल्लम जिले के मंगड के पास कुछ लोगों ने भांग के पौधे रोपे थे और इनकी तस्वीरें पोस्ट की थी। जिसक बाद से ही आबकारी पुलिस ने उन लोगों की तलाश शुरू कर दी है। 

इस मामले की सूचना मिलने के बाद आबकारी विभाग ने मंगड बाईपास पुल के नीचे तलाशी शुरू की। हालांकि अधिकारियों के मौके पर पहुंचने से पहले ही पौधे हटा लिए गए थे। आबकारी अधिकारियों के पहुंचने से पहले ही स्थानीय लोगों को भी यहां की गतिविधियों को लेकर संदेह हुआ। सहायक आबकारी आयुक्त बी सुरेश ने बताया कि भांग पौधे लगाने वालों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। 

एक व्यक्ति पर जताया जा रहा शक

बताया जा रहा है कि यह पौधे 30 से 60 सेंटीमीटर लंबे थे। इस मामले में कंडाचिरा के रहने वाले एक व्यक्ति संदेह के घेरे में है। वह पहले भी भांग से जुड़े मामले में आरोपी था। 

भारत में प्रतिबंधित है भांग की खेती

भारत सरकार ने 1985 में नारकोटिक्स ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंसेज (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत भांग की खेती पर प्रतिबंध लगाया गया है। हालांकि इस अधिनियम के तहत राज्य सरकारों को औद्योगिक अथवा बागवानी के उद्देश्यों के लिए भांग की अनियंत्रित और विनियमित खेती की अनुमति है। इसका व्यापक पैमाने पर उपयोग चरस और गांजा जैसे मादक पदार्थो को बनाने में किया जाता है। हालांकि इसका कई तरह की दवाइयों में भी इस्तेमाल किया जाता है। 

टॅग्स :केरलक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट