लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में अपराधी को पकड़ने गई पुलिस टीम पर लोगों ने किया हमला, कई पुलिसकर्मी हुए घायल, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 11, 2024 09:01 IST

देश की राजधानी दिल्ली में एक अपराधी को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और उस अपराधी के शागिर्दों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली में एक अपराधी को बचाने के लिए स्थानीय लोगों ने पुलिस टीम पर किया हमला स्थानीय लोगों के इस हमले में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना हैयह घटना पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन के रघुवीर नगर इलाके में हुई है

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली में एक अपराधी गुंडे को बचाने के लिए स्थानीय लोगों और गुंडे के शागिर्दों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस घटना में कुछ पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यह घटना पश्चिमी दिल्ली के मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन के एरिया में हुई। जहां रविवार देर रात पुलिसकर्मियों की एक टीम पर  छापेमारी के दौरान स्थानीय निवासियों और एक गुंडे के सहयोगियों ने धावा बोल दिया।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मामले में पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह घटना पुलिस टीम के लिए बेहद अप्रत्याशित थी, जिसके कारण पुलिस को एक्शन लेने में वक्त लगा और इस पूरे घटनाक्रम में लगभग 2 से 3 पुलिसकर्मी घायल हो गए हैं। जिनका इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक यह घटना मोहन गार्डन के रघुवीर नगर इलाके में हुई। जिसमें स्थानीय लोग पुलिस टीम से भिड़ गए और मोहन गार्डन पुलिस स्टेशन की एक पुलिस टीम पर हमला कर दियाष यह पुलिस टीम आदिल नामक अपराधी की तलाश में उस इलाके में गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि जब पुलिस टीम इलाके में पहुंची और आदिल नाम के गुंडे की तलाश शुरू की तो इलाके की महिलाओं समेत स्थानीय लोग बड़ी संख्या में बाहर आ गए और पुलिस टीम के साथ बहस करने लगे।

बताया जा रहा है कि थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों की ओर से बहस गर्म हो गई, जिसके परिणामस्वरूप पुलिसकर्मियों और स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की हुई और फिर लोगों ने पुलिस टीम पर हमला बोल दिया।

जानकारी के अनुसार घटनास्थल पर महिलाओं सहित स्थानीय लोगों को पुलिसकर्मियों द्वारा घसीटते, धक्का देते और उन पर हमला करने का आरोप है, वहीं पुलिसकर्मियों का कहना है कि लोगों ने आदिल को बचाने के लिए उन पर हमला किया है।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों पक्षों में विवाद की सूचना मिलने पर राजौरी गार्डन और तिलक नगर पुलिस स्टेशनों के स्टेशन हाउस अधिकारियों (एसएचओ) को मौके पर भेजा गया और स्थानीय लोगों तो समझाबुझाकर भीड़ को तितर-बितर करने का आदेश दिया गया।

उसके बाद स्थिति को नियंत्रण में लाया गया। घटना के बाद पूरे इलाके में दिल्ली पुलिस की भारी तैनाती कर दी गई है और पुलिस अधिकारी लगातार घटना पर नजर बनाए हुए हैं। 

टॅग्स :दिल्ली पुलिसPoliceक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास