लाइव न्यूज़ :

Peddapalli girl rape murder: पेद्दापल्ली में हैवानियत!, ट्रक ड्राइवर ने 6 साल की लड़की का अपहरण कर रेप किया और हत्या की, सीसीटीवी फुटेज...

By सतीश कुमार सिंह | Updated: June 14, 2024 18:53 IST

Peddapalli girl rape murder: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में चावल मिल में कार्यरत एक मजदूर ने एक बच्ची के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया और उसकी हत्या कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।लगभग अंधेरे इलाके में चलते हुए दिखाया गया है।हत्या करने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया।

Peddapalli girl rape murder: तेलंगाना के पेद्दापल्ली जिले में हैवानियत देखने को मिला है। छह वर्षीय बच्ची का उत्तर प्रदेश से एक ट्रक चालक ने अपहरण किया और उसके साथ बलात्कार करने के बाद हत्या कर दी। घटना रात करीब 11 बजे की है, जब नाबालिग अपनी मां के साथ एक चावल मिल के बाहर सो रही थी, जो एक मजदूर के रूप में काम करती है। आरोपी बलराम ने बच्ची का अपहरण कर लिया था। सीसीटीवी फुटेज में बलराम को अपराध को अंजाम देने से पहले नाबालिग को अपने कंधे पर ले जाते हुए और लगभग अंधेरे इलाके में चलते हुए दिखाया गया है।

बलराम नाबालिग को पास की झाड़ियों में ले गया और हत्या करने से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया। आरोपी को यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम 'पोक्सो' के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। रामागुंडम पुलिस आयुक्त एम. श्रीनिवासुलु ने बताया कि मध्य प्रदेश का रहने वाला आरोपी बलराम (35) पेद्दापल्ली जिले के सुल्तानाबाद में एक चावल मिल में मजदूर के रूप में काम करता था।

उन्होंने कहा, ''आरोपी आज तड़के चावल मिल परिसर स्थित एक शिविर में अपनी मां के साथ सो रही छह साल की बच्ची को उठा ले गया। उसने बच्ची के साथ बलात्कार किया और जब लड़की ने शोर मचाया तो उसका गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।'' उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि बलात्कार और हत्या का एक मामला दर्ज किया गया है, साथ ही यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। आयुक्त ने बताया कि बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। 

टॅग्स :तेलंगानाPoliceरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली