लाइव न्यूज़ :

पायल तडवी सुसाइड केस: एक आरोपी महिला डॉक्टर गिरफ्तार, 2 फरार, महिला आयोग ने BYL हॉस्पिटल को दिए जांच के आदेश 

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 28, 2019 18:48 IST

बीवाईएल नायर अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट सेकंड ईयर की रेजिडेंट डॉक्टर पायल सलमान तडवी ने अपने सीनियर डॉक्टरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। 22 मई को अपने होस्टल के कमरे में थित तौर पर फांसी लगाकर पायल ताडवी ने आत्महत्या की थी।

Open in App
ठळक मुद्देडॉ. पायल की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसे तीन महिला वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा कथित तौर पर उसकी जाति और आदिवासी पृष्ठभूमि को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। बीवाईएल नायर अस्पातल के डीन रमेश भरमाल ने कहा है, ‘हमने इस मामले की जांच के लिए एक एंटी रैगिंग समिति का गठन किया है।

मुंबई के बीवाईएल ( BYL)नायर अस्पताल में मेडिकल छात्रा पायल तडवी की आत्महत्या के मामले में अब महिला आयोग ने अस्पताल को नोटिस भेजा है। महिला आयोग ने BYLनायर हॉस्पिटल को जांच के आदेश दिए हैं। महिला आयोग ने आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की भी बात कही है। इससे पहले महाराष्ट्र महिला आयोग ने भी अस्पताल के डीन को नोटिस भेजा था। पायल तडवी ने तीन डॉक्टरों द्वारा प्रताड़ित किए जाने के चलते 22 मई को आत्महत्या कर ली थी।

पायल तडवी के आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी महिला डॉक्टर भक्ति मेहर को गिरफ्तार किया है। फिलहाल आरोपी आरोपी डॉक्टर हेमा आहूजा अंकिता खंडेलवाल 22 मई से लापता हैं। 

बीवाईएल नायर अस्पताल में गायनेकोलॉजिस्ट सेकंड ईयर की रेजिडेंट डॉक्टर पायल तडवी ने अपने सीनियर डॉक्टरों की प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या की। 22 मई को अपने होस्टल के कमरे में थित तौर पर फांसी लगाकर पायल ताडवी ने आत्महत्या की थी। उसके निधन के बाद डॉ. पायल की मां और परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया कि उसे तीन महिला वरिष्ठ डॉक्टरों द्वारा कथित तौर पर उसकी जाति और आदिवासी पृष्ठभूमि को लेकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। 

बीवाईएल नायर अस्पातल के डीन रमेश भरमाल ने कहा है, ‘हमने इस मामले की जांच के लिए एक एंटी रैगिंग समिति का गठन किया है। हमने तीनों आरोपी डॉक्टरों को नोटिस भेजकर प्रशासन के समक्ष पेश होने को भी कहा है। वे फिलहाल मुंबई में नहीं हैं। समिति जल्द ही अपनी रिपोर्ट पेश करेगी।’

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद