लाइव न्यूज़ :

'बाथरूम में नोटों से भरे कई बैग को जलाकर किया गया फ्लश, पटना के इंजीनियर के घर पर हुई छापेमारी तो ऐसा था हाल, 16 लाख बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 20, 2019 17:00 IST

निगारानी की इस कार्रवाई के बारे में कहा जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 83 लाख रुपए घूस मांगे थे, जिसकी पहली खेप के तौर पर 16 लाख रुपए वह ले रहा था.

Open in App
ठळक मुद्दे जिस अभियंता को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है वह कटिहार में पथ निर्माण विभाग में पदस्थापित है.पटना में इंजीनियर अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ रहता है.

निगरानी विभाग की टीम ने बिहार में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पटना में छापेमारी कर 16 लाख रुपए लेते हुए एक कार्यपालक अभियंता (एक्जीक्यूटिव इंजीनियर)  को गिरफ्तार किया है। सबसे मजेदार बात तो यह है कि जब निगरानी की कार्रवाई के दौरान एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के परिवार वालों ने नोटों से भरे कई थैले को पलक झपकते ही बाथरुम ले जाकर आग लगा दिया। कहा जा रहा है कि निगरानी को सूबत न मिल सके इसलिए नोटों और कई दस्तावेजों को राख करने के बाद कमोड में फ्लश कर दिया गया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिस अभियंता को निगरानी की टीम ने गिरफ्तार किया है वह कटिहार में पथ निर्माण विभाग में पदस्थापित है. निगरानी की टीम को इंजीनियर के खिलाफ शिकायत मिली थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई. निगरानी की टीम को इंजीनियर की अकूत संपत्ति का भी पता चला है जो करोड़ों रुपए में बताई जा रही है. 

जांच टीम अभी भी अपार्टमेंट की जांच कर रही है

इस मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है. पटना में विजिलेंस की इस कार्रवाई से हड़कंप मचा है. बताया जा रहा है कि इंजीनियर के घर जैसे ही निगरानी की टीम ने छापेमारी की तो पहले इस इंजीनियर ने हेकड़ी दिखाई, लेकिन निगरानी की टीम के आगे उसकी एक न चली. पटना के अंबेदकर पथ के हरि चरण अपार्टमेंट में अभी भी निगरानी की कार्रवाई चल रही है.

निगारानी की इस कार्रवाई के बारे में कहा जा रहा है कि पथ निर्माण विभाग के एक्जीक्यूटिव इंजीनियर ने 83 लाख रुपए घूस मांगे थे, जिसकी पहली खेप के तौर पर 16 लाख रुपए वह ले रहा था. निगरानी की टीम जिस वक्त एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के घर में छापेमारी कर रही थी, उसी दौरान घर में आग लगने की भनक टीम को मिली. जब निगरानी की टीम ने दौड़ कर बाथरूम में देखा तो वहां जले हुए नोट मिले साथ ही कुछ नोट को राख करने के बाद उसे फ्लश कर दिया गया था. बताया जाता है कि कटिहार में तैनात इंजीनियर के यहां से करीब दो से ढाई करोड़ रुपए की बरामदगी की संभावना है. निगरानी की कार्रवाई चल रही है.

घटना के बाद से पथ निर्माण विभाग कार्यालय में सुरक्षा बढ़ा दी गई है

इधर, पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरविंद कुमार की पटना में गिरफ्तारी के बाद कटिहार सहायक थाना पुलिस ने पथ निर्माण विभाग कार्यालय में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. कार्यालय में कार्यरत कर्मियों को हिदायत देते हुए बाहर जाने से रोका गया और सभी कर्मियों पर निगरानी बढा दी गई है. निगरानी की टीम ने जहां इंजीनियर को अपनी कस्टडी में लिया है। 

वहीं आग लगाने वाले परिवार के लोगों से से सख्ती से पूछताछ कर रही है. पटना में इंजीनियर अरविंद कुमार अपने परिवार के साथ रहता है. निगरानी के एएसपी मनोज कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और फिलहाल छापेमारी पटना में ही चल रही है. नोट जलाने की घटना के बारे में उन्होंने कहा कि प्रथम दृ्ष्टया ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि दस्तावेज और नोट में आग लगाई गई है. लेकिन फिलहाल ये जांच का विषय है.

टॅग्स :बिहार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट