लाइव न्यूज़ :

पटनाः चोरी करने घर में घुसा चोर, खूबसूरत महिला को देख बदल गई नीयत और फिर...

By एस पी सिन्हा | Updated: November 15, 2021 17:23 IST

बिहार के पटना का मामला है. महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो चोर भागने लगा. लेकिन रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया.

Open in App
ठळक मुद्देघर के एक कमरे में महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी.हाथ डाला मगर उसके हाथ करीब दस हजार रुपये की गड्डी लग गई.चोर की हरकत से महिला की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. यहां चोरी करने के इरादे से घर में घुसे चोर की नियत एक महिला को देखकर इस कदर बिगड़ गई कि वह चोरी भूलकर महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा.

लेकिन महिला ने जब शोर मचाना शुरू किया तो चोर भागने लगा. लेकिन रात्रि गश्ती कर रही पुलिस की टीम ने उसे पकड़ लिया. अब महिला के बयान के आधार पर पुलिस ने चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. घटना हवाई अड्डा थाना इलाके के चौधरी टोला मोहल्ले में घटी है, जहां रात के अंधेरे में घर में चोरी करने के लिए घुसे अपराधी की खूबसूरत महिला को देखकर नीयत खराब हो गई.

नगद रुपये चुराने के दौरान घर में अकेली महिला को देख वह उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगा. इस मामले की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बताया कि चौधरी टोला में रहने वाला सौरव अपने ही मोहल्ले के एक घर में चोरी करने की नीयत से घुस गया. घर के एक कमरे में महिला अपने बच्चे के साथ सो रही थी.

चोर ने पहले उसकी तकिया के नीचे से आलमारी की चाभी निकालने के लिए हाथ डाला मगर उसके हाथ करीब दस हजार रुपये की गड्डी लग गई. चोर की हरकत से महिला की नींद खुल गई और वह चिल्लाने लगी. महिला को देखते ही उसकी नीयत बदल गई. महिला के शोर करने पर चोर उसके साथ जबर्दस्ती करने लगा.

परिवार के अन्य सदस्यों के आने की शंका पर चोर घर से निकलकर भागने लगा. भाग रहे चोर पर गश्त कर रही पुलिस की नजर पड़ गई और जवानों ने उसे पकड लिया. वहीं चोर को पकडने के बाद महिला ने उसकी पहचान की और थाने में मामला दर्ज कराया. फिलहाल पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीवायरल वीडियोबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली