लाइव न्यूज़ :

पटना सेक्स रैकेट कांडः गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हुए RJD MLA अरुण यादव, पुलिस ने वारंट लेने के लिए कोर्ट में दी अर्जी

By एस पी सिन्हा | Updated: September 11, 2019 21:52 IST

पटना सेक्स रैकेट कांडः सेक्स स्कैंडल के दलदल में फंसी आरा की रहने वाली पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरा कोर्ट में दोबारा 164 के तहत कलमबंद कराये गये बयान में राजद विधायक अरुण यादव का नाम दर्ज करवाया है.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार के बहुचर्चित आरा-पटना सेक्स रैकेट कांड में भोजपुर के संदेश के राजद विधायक अरुण यादव की गिरफ्तारी के वारंट के लिए आरा कोर्ट में अर्जी दी गई है. अनुसंधानकर्ता चंद्रशेखर गुप्ता ने गिरफ्तारी के वारंट के लिए अर्जी दी है. इस मामले में नाबालिग पीड़ित लड़की ने राजद विधायक अरूण यादव का नाम ले लिया है.

बिहार के बहुचर्चित आरा-पटनासेक्स रैकेट कांड में भोजपुर के संदेश के राजद विधायक अरुण यादव की गिरफ्तारी के वारंट के लिए आरा कोर्ट में अर्जी दी गई है. अनुसंधानकर्ता चंद्रशेखर गुप्ता ने गिरफ्तारी के वारंट के लिए अर्जी दी है. इस मामले में नाबालिग पीड़ित लड़की ने राजद विधायक अरूण यादव का नाम ले लिया है. इस बीच खबर है कि पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी के डर से राजद विधायक अरुण यादव अंडरग्राउंड हो गए हैं.

यहां उल्लेखनीय है कि सेक्स स्कैंडल के दलदल में फंसी आरा की रहने वाली पीड़ित नाबालिग लड़की ने आरा कोर्ट में दोबारा 164 के तहत कलमबंद कराये गये बयान में राजद विधायक अरूण यादव का नाम दर्ज करवाया है. वहीं, इस मामले में जांच से जुड़े पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि दो दिनों से राजद विधायक अरूण यादव का कोई सुराग नहीं मिल पा रहा है. उनका मोबाइल भी स्विच ऑफ बता रहा है. जबकि, दूसरा नंबर खुला था. 

इस पर कॉल उठाने वाले करीबी ने कहा- नो कॉमेंट. इसके बाद फोन काट दिया गया. ऐसे में इस चर्चित सेक्स कांड में संदेश के राजद विधायक अरुण यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार किशोरी के कोर्ट में दोबारा दर्ज कराए गए 164 के बयान में विधायक पर बलात्कार करने का आरोप लगाया गया है. उसनें अपने बयान में कहा है कि सेक्स रैकेट की संचालिका अनिता देवी उसे विधायक के पास ले जाती थी. पटना सचिवालय के पास स्थित विधायक आवास पर वह उसे पिछले दरवाजे से ले गई थी. 

इधर, सूत्रों की मानें तो विधायक का नाम आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो उठी है. विधायक की गिरफ्तारी की प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है. वैसे एसपी सुशील कुमार कांड में विधायक का नाम आने के बारे में साफतौर पर कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं. 

यहां बता दें कि आरा की एक नाबालिग से पटना में जबरन देह व्यापार का धंधा कराया जा रहा था. 18 जुलाई की रात पीड़िता के धंधेबाजों के चंगुल से भागने के बाद आरा पहुंचने पर पूरे मामले का खुलासा हुआ था. बाद में किशोरी की निशानदेही पर उसी दिन अनिता देवी सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया. तब भी किशोरी ने देह व्यापार के लिए आरा के इंजीनियर व एक विधायक के पटना स्थित आवास पर भी जाने की बात कही थी. 

अनिता ने इस बात को सच बताया था. इस मामले में आरा टाउन थाना की पुलिस संचालिका अनीता, दलाल संजीत और इंजीनियर अमरेश के अलावा सेक्स रैकेट के संचालक संजय यादव उर्फ जीजा को जेल भेज चुकी है. सीआइडी भी अलग से केस की तफ्तीश कर रही है.

टॅग्स :सेक्स रैकेटपटनाबिहारआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा