लाइव न्यूज़ :

Patna School Body: निजी स्कूल परिसर से चार वर्षीय छात्र का शव बरामद, आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगाई, सीसीटीवी फुटेज जांच जारी, 3 हिरासत में, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 17, 2024 14:15 IST

Patna School Body: पटना पुलिस के मुताबिक, दीघा थानांतर्गत एक बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देस्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तलाश के दौरान बालक का शव स्कूल के परिसर से बरामद किया गया है।

Patna School Body: पटना शहर के दीघा इलाके में शुक्रवार को एक निजी स्कूल के परिसर से चार वर्षीय एक छात्र का शव बरामद होने के बाद आक्रोशित भीड़ ने स्कूल में आग लगा दी। पटना पुलिस के मुताबिक, दीघा थानांतर्गत एक बालक के गुम होने की सूचना प्राप्त हुई थी। तलाश के दौरान बालक का शव स्कूल के परिसर से बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना के सिलसिले में तीन संदिग्ध व्यक्तियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। स्कूल के सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने बताया ‘‘मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एकत्र किए गए सभी सबूतों की फॉरेन्सिक जांच जारी है।’’ बच्चे का शव मिलने के बाद आक्रोषित कुछ स्थानीय लोगों ने स्कूल में आग लगा दी थी जिसे अग्निशमन दल के सहयोग से बुझा दिया गया है। पुलिस घटनास्थल पर मौजूद है।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसी स्कूल में पढ़ने वाले चार साल के बच्चे का शव बृहस्पतिवार की रात स्कूल परिसर से बरामद किया गया। बालक जब बृहस्पतिवार को स्कूल से घर नहीं लौटा तो परिवार के सदस्यों ने स्कूल प्रशासन से संपर्क किया। एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा कि स्कूल प्रशासन बृहस्पतिवार की शाम तक लड़के के बारे में जानकारी होने से इनकार करता रहा।

जब रात को स्कूल परिसर के अंदर से छात्र का शव मिला तो गुस्साए परिजन और स्थानीय निवासी शुक्रवार की सुबह स्कूल के बाहर एकत्र हुए और आगजनी की । आक्रोशित भीड़ ने सड़क पर टायर जलाकर यातायात बाधित करने का भी प्रयास किया। पटना के जिलाधिकारी एक कपिल अशोक ने शुक्रवार को बताया, ‘‘जिला शिक्षा अधिकारी ने क्षेत्र के संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत रिपोर्ट मांगी है।’’

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाPoliceबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली