ससुराल आया था मुन्ना, नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म?, साला ने गांवों वालों को बुलाया और पकड़कर जमकर कुटाई, पुलिस ने किया अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 18, 2026 18:41 IST2026-03-18T18:39:33+5:302026-03-18T18:41:46+5:30

घटना की जानकारी जैसे ही पीड़िता के भाई (जो आरोपी का भी साला है) को मिली, उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी मुन्ना को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

patna police sasural aaya tha Munna raped minor girl accused's sala called villagers caught him beat police arrested him | ससुराल आया था मुन्ना, नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म?, साला ने गांवों वालों को बुलाया और पकड़कर जमकर कुटाई, पुलिस ने किया अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsआरोपी का पीड़िता के घर के आसपास आना-जाना लगा रहता था, जिससे वह परिवार से परिचित था।नाबालिग को अकेला देखकर, मुन्ना ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव का ही दामाद है, जिससे इस घटना की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ घर के पास ससुराल आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पटना पुलिस ने मुख्य आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया। यह घटना उस समय घटी जब एक परिचित व्यक्ति ने नाबालिग को अकेला पाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया। पुलिस के अनुसार, दुष्कर्म का आरोपी मुन्ना नामक युवक है, जो सदिसोपुर का निवासी बताया जाता है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, मुन्ना अपने ससुराल आया हुआ था और पीड़िता का घर उसके ससुराल से महज कुछ ही दूरी पर स्थित है। आरोपी का पीड़िता के घर के आसपास आना-जाना लगा रहता था, जिससे वह परिवार से परिचित था।

इसी परिचित स्थिति का फायदा उठाकर और नाबालिग को अकेला देखकर, मुन्ना ने कथित तौर पर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी गांव का ही दामाद है, जिससे इस घटना की गंभीरता और भी बढ़ जाती है।

इस घटना की जानकारी जैसे ही पीड़िता के भाई (जो आरोपी का भी साला है) को मिली, उसने तुरंत अन्य ग्रामीणों को इकट्ठा किया। नाराज ग्रामीणों ने आरोपी मुन्ना को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। इसके बाद, आरोपी को फुलवारी शरीफ थाना पुलिस के हवाले कर दिया।

पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि नाबालिग पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा जा गया है, जो मामले की जांच में एक महत्वपूर्ण कदम है। वहीं, आरोपी मुन्ना को न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी चल रही है।

Web Title: patna police sasural aaya tha Munna raped minor girl accused's sala called villagers caught him beat police arrested him

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे