लाइव न्यूज़ :

7 लाख की सुपारी देकर हत्या, टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ ने धर दबोचा, मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में दहशत?

By एस पी सिन्हा | Updated: April 8, 2026 18:54 IST

जदयू नेता और दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में भी शिव गोप का नाम सामने आया था। 28 मार्च 2022 को कार्बाइन से दीपक मेहता की हत्या की गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देशिव गोप को वर्ष 2018 में हुई हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है।शिव गोप और रवि गोप ने 7 लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी।पटना के अलग-अलग थानों में गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में आतंक का पर्याय बन चुके टॉप-10 अपराधियों में शामिल शिव गोप को पटना पुलिस और एसटीएफ राजधानी के जक्कनपुर इलाके से गिरफ्तार कर लिया। उस पर हत्या, लूट और रंगदारी समेत दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार, शिव गोप को वर्ष 2018 में हुई एक हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया है और लंबे समय से उसकी तलाश जारी थी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जदयू नेता और दानापुर नगर उपाध्यक्ष दीपक मेहता हत्याकांड में भी शिव गोप का नाम सामने आया था। 28 मार्च 2022 को कार्बाइन से दीपक मेहता की हत्या की गई थी। उस समय शूटर्स ने बताया कि जमीन विवाद के चलते शिव गोप और रवि गोप ने 7 लाख की सुपारी देकर हत्या कराई थी।

शिव गोप को वर्ष 2024 में पूर्व राजद विधायक रीतलाल यादव के पिता के दाह संस्कार में शामिल होने के लिए दीघा घाट आने पर एसटीएफ और पटना पुलिस ने दबोच लिया। 90 के दशक में मीठापुर समेत पटना के कई इलाकों में उसका दबदबा था। उसके खिलाफ पटना के अलग-अलग थानों में गंभीर अपराधिक मामले दर्ज हैं।

करीब 21 साल जेल में रहने के बाद बाहर निकलते ही वह दोबारा अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गया और उसके मजबूत नेटवर्क हैं। पुलिस के अनुसार, जेल से छूटने के बाद शिव गोप शूटर और अपराधियों को मुहैया कराता था। माना जाता है कि पटना में कार्बाइन जैसे अत्याधुनिक हथियार के इस्तेमाल की शुरुआत भी उसी ने की थी।

फिलहाल पुलिस शिव गोप से पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में जुटी है। शिव गोप की गिरफ्तारी बिहार पुलिस के लिए एक ऐसी बड़ी फतेह है, जिसकी तलाश पिछले कई महीनों से सरगर्मी से की जा रही थी।

बताया जाता है कि खुफिया तंत्र के माध्यम से जैसे ही एसटीएफ को खबर मिली कि पटना का टॉप-10 इनामी बदमाश शिव गोप पटना के किसी ठिकाने पर दस्तक देने वाला है, महकमे ने जाल बिछा दिया। पूरी रणनीति के साथ की गई इस ताबड़तोड़ छापेमारी में शिव गोप को भागने का रत्ती भर भी मौका नहीं मिला।

फिलहाल उसे पटना के जक्कनपुर थाने में लाकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बिहार एसटीएफ इन दिनों अपराधियों के लिए काल बनी हुई है। हाल के दिनों में कई 'इनामी बदमाशों' को ठिकाने लगाने के बाद, शिव गोप की गिरफ्तारी ने यह साफ कर दिया है कि सूबे में अब बदमाशों की खैर नहीं। वहीं पटना के गलियारों में चर्चा है कि अब इस सफेदपोश गुंडे के कई राज बेनकाब होंगे।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाBihar PoliceबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

क्राइम अलर्टसेक्टर 94 में पानी से भरे गड्ढे में गिरने से युवक की मौत, 3 को पुलिस ने बचाया, वीडियो

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

क्राइम अलर्टक्या पंजाब के बाद बिहार में जॉम्बी ड्रग?, कितना खतरनाक, धीमी सांस और लड़खड़ाता दिखा शख्स?, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट15 फरवरी को चिंगारी भड़की और खतरनाक आग में बदली?, दो बच्चों की मां प्रियंका देवी 56 वर्षीय बहनोई धनिक लाल यादव के साथ फरार, ले गई 4 लाख के जेवर, नकदी-मोबाइल

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: लावारिस बैग में मिले 50 डेटोनेटर, 15 जिलेटिन स्टिक, दोसर भवन चौक के पास विस्फोटक मिलने से मचा...

क्राइम अलर्टदो बच्चों की मां शिवानी प्रेमी विशाल संग फरार?, वीडियो वायरल कर कहा-पति पवन के साथ नहीं रहना