लाइव न्यूज़ :

पटना: पुलिसलाइन तोड़फोड़ मामले में लगी दंगे की धारा, 73 ट्रेनी महिला कांस्टेबलों समेत 175 कांस्टेबलों के खिलाफ FIR

By एस पी सिन्हा | Updated: November 7, 2018 13:56 IST

Open in App

बिहार की राजधानी पटना स्थित पुलिस लाइन के अंदर व बाहर दो नवंबर को उत्पात मचाने के मामले को दंगा माना गया है. बुद्धा कॉलोनी थाने में दर्ज चारों प्राथमिकी में इस घटना की प्रवृत्ति को दंगा की श्रेणी में अंकित किया गया है.

पुलिस लाइन कार्यालय के अंदर से लेकर बाहर तक हुई हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई की जा रही है. माना जा रहा कि कार्रवाई के बाद कई पुलिस कर्मियों की नौकरी पर गाज गिरेगी जिससे एक बार फिर से हंगामा खड़ा हो सकता है.

प्राथमिकी के बाद गिरफ्तारी के डर से कई ट्रेनी कांस्टेबल फरार हो गए हैं. पहली प्राथमिकी लाइन डीएसपी मो मसेलउद्दीन के बयान पर दर्ज की गई है. इसी मामले में दर्ज दूसरी प्राथमिकी में दोषियों के ऊपर लोनी थानाध्यक्ष मनोज मोहन के बयान के आधार पर डैमेज पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

तीसरी प्राथमिकी पीरबहोर थानाध्यक्ष गुलाम सरवर के बयान के आधार पर दर्ज की गई है. इसमें कांस्टेबल धीरज कुमार, मनोज कुमार, राजेश कुमार महतो, मनीष कुमार व 50 अज्ञात नामजद आरोपित बनाए गए हैं जबकि राहगीर सुनील कुमार के बयान पर दर्ज चौथी प्राथमिकी दर्ज की गई है.

वहीं मामले के बाद से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हिंसा में 175 कांस्टेबल नामजद किए गए हैं. पुलिस इनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी में जुटी है. नामजद पुलिस कर्मियों में 73 महिला ट्रेनी कांस्टेबल शामिल हैं.

इस मामले के आरोपितों की बर्खास्तगी के बाद से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई. पुलिस ने फिलहाल अभी सावधानी बरती है और बर्खास्त लोगों के नामों का फिलहाल खुलासा नहीं किया है. तोड़फोड़ वाले कार्यालयों को फिर से दुरूस्त कर दिया गया है.

बिहार में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (यूनाइटेड) की गठबंधन सरकार है। मुजफ्फपुर शेल्टर कांड और अन्य कई हत्याकांडों के चलते राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार लगातार विपक्ष और मीडिया के निशाने पर हैं। 

टॅग्स :बिहारनीतीश कुमारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली