एलपीजी गैस सिलेंडरों की जांच करने होटल में पुलिस, चल रहा था सेक्स रैकेट?, 3 लड़के और 4 लड़कियां अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: March 19, 2026 16:03 IST2026-03-19T16:01:59+5:302026-03-19T16:03:13+5:30

पटनाः पुलिस ने होटल संचालक सियाराम सिंह, तीन युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया।

Patna Police hotel check LPG gas cylinders sex racket karte hua pakade 3 boys and 4 girls arrested | एलपीजी गैस सिलेंडरों की जांच करने होटल में पुलिस, चल रहा था सेक्स रैकेट?, 3 लड़के और 4 लड़कियां अरेस्ट

सांकेतिक फोटो

Highlightsहोटल में चल रहे सेक्स रैकेट को देख हैरान रह गई। पुलिस ने सभी पांच कमरों को सीज कर दिया है।पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

पटनाः बिहार में एलपीजी गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी एवं दुरूपयोग को लेकर प्रशासन के द्वारा सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में प्रशासन के द्वारा होटलों की सघन जांच की जा रही है। जांच में कई घरेलू सिलेंडर भी पकड़ा जा रहा है, जिनका उपयोग होटल संचालक अवैध रूप से कर रहे हैं। इसी बीच एक चौकानें वाला मामला सामाने आया है। जहां सिलेंडर जांच करने पहुंची पुलिस ने सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस पहुंची तो थी गैस सिलेंडर को लेकर जांच करने लेकिन होटल में चल रहे सेक्स रैकेट को देख हैरान रह गई।

पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 3 लड़के और 4 लड़कियां शामिल है। दरअसल,पटना से सटे मोकामा स्टेशन रोड स्थित नीलम किचन होटल में बुधवार को पुलिस पदाधिकारी सिलेंडर जांच करने पहुंचे। इस दौरान होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ। होटल में तीन युवक और चार युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिली।

पुलिस ने होटल संचालक सियाराम सिंह, तीन युवक और चार युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को होटल के कमरे से आपत्तिजनक सामान मिले, जिसे जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान होटल से चार घरेलू गैस सिलेंडर भी बरामद हुए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

मामले की जानकारी देते हुए बाढ़ के एसडीपीओ आनंद कुमार सिंह ने बताया कि स्थानीय लोगों द्वारा एक्स (सोशल मीडिया) के माध्यम से मोकामा स्टेशन रोड के होटलों में घरेलू गैस सिलेंडर के अवैध उपयोग की शिकायत की गई थी। इसी सूचना के आधार पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे पुलिस टीम ने विभिन्न होटलों में छापेमारी शुरू की।

नीलम किचन होटल में जांच के दौरान घरेलू गैस के उपयोग की पुष्टि हुई, जिसके बाद सिलेंडर जब्त कर लिए गए। इसी बीच होटल की छत से दो युवतियां भागती हुई नजर आईं। संदेह होने पर पुलिस ने छत और कमरों की तलाशी ली, जहां पांच कमरों में आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आईं। पुलिस ने सभी पांच कमरों को सीज कर दिया है और होटल के रजिस्टर को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल मोकामा थाना में मामला दर्ज कर जांच जारी है। पुलिस पूरे नेटवर्क की पड़ताल में जुटी हुई है।

Web Title: Patna Police hotel check LPG gas cylinders sex racket karte hua pakade 3 boys and 4 girls arrested

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे