लाइव न्यूज़ :

पुलिस ने किया सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, चार युवती और तीन युवक हिरासत में, होटल, स्पा सेंटर और पॉर्लर के बाद अब अपार्टमेंट में जारी

By एस पी सिन्हा | Updated: March 6, 2022 18:09 IST

बिहार में पटना के एक अपार्टमेंट में काल गर्ल की बर्थ डे पार्टी के साथ-साथ ग्राहकों का भी तांता लगा था. तभी पुलिस ने धावा बोल दिया.

Open in App
ठळक मुद्देकाल गर्ल की बर्थ डे पार्टी शुरू होते ही फ्लैट में गाने बजने लगे.शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से कर दी. पुलिस को यह जानकारी दी गई कि फ्लैट में शराब पार्टी चल रही है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में देह व्यापार का धंधा जमकर फलफूल रहा है. होटल, स्पा सेंटर और पॉर्लर के बाद अब अपार्टमेंट में भी यह बेधड़क चलने लगा है. इसी कड़ी में पटना पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. पटना के एक अपार्टमेंट में काल गर्ल की बर्थ डे पार्टी के साथ-साथ ग्राहकों का भी तांता लगा था. तभी पुलिस ने धावा बोल दिया.

बताया जाता है कि काल गर्ल की बर्थ डे पार्टी शुरू होते ही फ्लैट में गाने बजने लगे. इसकी शिकायत आसपास के लोगों ने पुलिस से कर दी. पुलिस को यह जानकारी दी गई कि फ्लैट में शराब पार्टी चल रही है. ऐसी सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस फ्लैट का नजारा देखकर दंग रह गई.

बताया जाता है कि कमरे चार युवतियों के साथ तीन युवकों को आपत्तिजनक हालत में हिरासत में लिया गया. साथ ही कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया गया है. जिस अपार्टमेंट में पुलिस ने छापेमारी की है, उसमें कई बड़े हाई प्रोफाइल लोग रहते हैं.

गिरफ्तार किये गये सभी लोगों को थाने पर लाकर पूछताछ की गई, जिसके बाद एक और ठिकाने पर पुलिस ने दबिश दी. वहां से भी दो लड़कियों को पकड़ा गया. एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने देह व्यापार के पर्दाफाश की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस इस मामले में बडे़ पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है. वहां शराब और शबाब परोसने की बात भी सामने आई है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली