पटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 4, 2026 17:54 IST2026-04-04T17:53:14+5:302026-04-04T17:54:37+5:30

Patna Parsa Bazaar: पटना सदर-दो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने कहा, "बच्ची के साथ उसके घर के बाहर एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया।

Patna Parsa Bazaar 3-year-old girl sexually assaulted 2 accused including relative arrested innocent admitted to hospital? bihar police | पटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

सांकेतिक फोटो

Highlightsबच्ची के रिश्तेदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है। अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।

Patna: बिहार के पटना के परसा बाजार इलाके में तीन वर्षीय एक बच्ची का कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना शनिवार तड़के परसा थाना क्षेत्र में आने वाले मुसहरी इलाके में हुई। पटना सदर-दो के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रंजन कुमार ने कहा, "बच्ची के साथ उसके घर के बाहर एक रिश्तेदार ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। उसका स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और हालत स्थिर बताई जा रही है।" कुमार ने बताया कि बच्ची के रिश्तेदार समेत दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है और जांच जारी है।

सहारनपुर में मदरसे के छात्र की पिटाई के आरोप में दो शिक्षक गिरफ्तार

सहारनपुर जिले में दारुल उलूम जकारिया मदरसा के 10 वर्षीय एक छात्र की पिटाई के आरोप में शनिवार को दो मदरसा शिक्षकों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो प्रसारित हुआ जिसमें एक शिक्षक बच्चे के पैर पकड़े और दूसरा शिक्षक उसे डंडे से पीटता दिखता है। इस दौरान बच्चा शिक्षकों से दया की गुहार लगाता दिखा।

Web Title: Patna Parsa Bazaar 3-year-old girl sexually assaulted 2 accused including relative arrested innocent admitted to hospital? bihar police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे