लाइव न्यूज़ :

पटनाः नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा ऑटो चालक, ऐसे हुआ खुलासा

By एस पी सिन्हा | Updated: July 27, 2019 14:45 IST

बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक नाबालिग को डरा-धमका कर कई दिनों से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है.

Open in App

पटना, 27 जुलाईः बिहार की राजधानी पटना के गर्दनीबाग इलाके में एक नाबालिग को डरा-धमका कर कई दिनों से दुष्कर्म किये जाने का मामला प्रकाश में आया है. इस संबंध में महिला थाना में शुक्रवार की रात टेंपो चालक विकास उर्फ विशाल के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है. इसके साथ ही उसकी गिरफ्तारी के लिए महिला थाना की पुलिस छापेमारी कर रही है.

बताया जाता है कि आरोपित विकास कुमार उर्फ विशाल टेंपो चलाता है और उसका नाबालिग के घर में हमेशा आना जाना था. और, कभी-कभी वह उसके घर पर रह जाता था. नाबालिग के परिजन काफी गरीब हैं. उसके परिजन जब अपने काम पर जाते थे तो टेंपो चालक घर चला आता था और नाबालिग के साथ कई दिनों से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहा था.

शुक्रवार को नाबालिग ने सारी बातें अपने परिजनों को बता दी. इसके बाद परिजन शिकायत लेकर पहले महिला हेल्पलाइन पहुंचे. हेल्पलाइन से महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी जायसवाल को पूरी जानकारी दी गई. जानकारी मिलते ही महिला थानाध्यक्ष ने कार्रवाई शुरू कर दी. 

महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी जायसवाल ने बताया कि आरोपित नाबालिग के घर आता-जाता था. उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. नाबालिग की मेडिकल जांच के साथ ही न्यायालय में आज बयान दर्ज कराया जा रहा है.

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली