लाइव न्यूज़ :

दो दिन पहले लड़की का अंतिम संस्कार हुआ था, फेसबुक लाइव पर आकर बोली- मैं अभी जिंदा हूं, मुझे और मेरे प्रेमी को तंग न कीजिए

By एस पी सिन्हा | Updated: July 13, 2021 19:52 IST

12 जुलाई को अपने प्रेमी संग फेसबुक पर लाइव आकर कहा- मैं अभी जिंदा हूं और मुझे और मेरे प्रेमी को तंग न किया जाए. यह फेसबुक लाइव उसने अपने कई दोस्तों को भी शेयर किया.

Open in App
ठळक मुद्देथानेदार लालमणि दुबे ने बताया कि किशोरी की मां ने जिस शव का अंतिम संस्कार किया है.पुलिस के लिए यह परेशानी बन गई है कि छह जुलाई को शव बरामद किया गया था, वह किसकी है? थानेदार ने बताया कि अब डीएनए जांच के बाद ही मालूम हो पाएगा कि वह किसका शव था.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां दो दिन पहले जिस लड़की का अंतिम संस्कार हुआ था, उसी लड़की ने फेसबुक पर लाइव आकर सबको हैरान कर दिया है.

 

इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है. युवती के अचानक फिर से जिंदा होने और उसके द्वारा अपने मां बाप को कहे जाने के बाद कि मुझे परेशान मत करो. मैं खुश हूं. पुलिस भी हैरत में पड़ गई है. मामला पटना से सटे गौरीचक थाना का बताया जा रहा है, जहां बीते छह जुलाई को पुलिस ने एक गांव से एक किशोरी का शव बरामद किया था.

इस शव को लेकर एक महिला ने दावा किया कि यह उसकी बेटी है. महिला ने आरोप लगाया कि उसके पड़ोसी ने बेटी से दुष्कर्म के बाद उसकी हत्या कर दी है. इस दौरान मां ने बेटी के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए पुलिस से फरियाद भी की थी. जिसके बाद पुलिस ने जरूरी कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया. साथ ही महिला के आरोपों के बाद दुष्‍कर्म व हत्‍या के आरोप पर जांच में जुट गई.

वहीं परिजनों ने युवती का अंतिम संस्कार भी करा दिया. इस बीच मामले में दिलचस्‍प मोड़ आ गया, जब वही लड़की फेसबुक लाइव में दिखी, जिसके साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या की बात कही जा रही थी. इसबीच मामले में दिलचस्‍प मोड़ तब आ गया, जब वही लड़की फेसबुक लाइव में दिखी, जिसके साथ दुष्‍कर्म और हत्‍या की बात कही जा रही थी.

12 जुलाई को अपने प्रेमी संग फेसबुक पर लाइव आकर कहा- मैं अभी जिंदा हूं और मुझे और मेरे प्रेमी को तंग न किया जाए. यह फेसबुक लाइव उसने अपने कई दोस्तों को भी शेयर किया. इस बात की जानकारी खुद युवती की मां ने पुलिस को दी. महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी जीवित है.

इधर थानेदार लालमणि दुबे ने बताया कि किशोरी की मां ने जिस शव का अंतिम संस्कार किया है, वह शव उसकी बेटी का नहीं था क्योंकि उनकी बेटी ने 12 जुलाई को अपने प्रेमी के साथ फेसबुक पर लाइव आकर कहा था कि वह अभी जिंदा है. उसे और उसके प्रेमी को तंग न किया जाए. यह फेसबुक दोस्तों को भी शेयर किया था.

ऐसे में अब पुलिस के लिए यह परेशानी बन गई है कि छह जुलाई को शव बरामद किया गया था, वह किसकी है? चूंकि युवती के शव का पहले ही अंतिम संस्कार कर दिया गया है, ऐसे में थानेदार ने बताया कि अब डीएनए जांच के बाद ही मालूम हो पाएगा कि वह किसका शव था.

अगर वह लड़की जिंदा है तो जिसका दाह संस्कार किया गया वह कौन थी? उसकी हत्या के पीछे किसका हाथ था और कारण क्या था? पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है जिसके बाद बहुत कुछ स्पष्ट होने की आशंका जताई जा रही है. 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?