लाइव न्यूज़ :

Patna gang rape: प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान?, 15 वर्षीय युवती से सामूहिक दुष्कर्म, मुख्य आरोपी अर्पित अरेस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: November 2, 2024 15:55 IST

Patna gang rape: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी पहले लड़की को लेकर अपार्टमेंट के फ्लैट में ले गए।सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

Patna gang rape:बिहार की राजधानी पटना में राजीव नगर थाना क्षेत्र के एक अपार्टमेंट में एक नाबालिग युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। नाबालिग लड़की की उम्र 15 वर्ष बताई जा रही है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई नाबालिग लड़की को गंभीर हालत में पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, लड़की के प्राइवेट पार्ट में जख्म के निशान हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अर्पित को गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग लड़की शास्त्री नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है।

बताया जा रहा है कि आरोपी पहले लड़की को लेकर अपार्टमेंट के फ्लैट में ले गए और वहां सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पुलिस मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। एसडीपीओ- 2 दिनेश पांडेय ने बताया कि मां ने कुछ काम को लेकर इन लोगों के साथ अपनी बेटी को पाटलिपुत्र हेरिटेज के अपार्टमेंट में भेजा था।

जहां आरोपियों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। मुख्य आरोपी ट्रैवल एजेंसी का काम करता है। एसडीपीओ ने बताया कि शास्त्री नगर थाना से राजीव नगर पुलिस स्टेशन को सामूहिक दुष्कर्म की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर एफएसएल की टीम पहुंचकर जांच की है। घटनास्थल से पुलिस द्वारा घर में पोछा लगाने वाला एक डंडा बरामद किया गया है।

उसपर खून के निशान मिले हैं। पुलिस को आशंका है कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों ने उसी से खून पोछा था। पुलिस के मुताबिक फिलहाल कमरे को सील किया गया है। आरोपी से पूछताछ जारी है। आगे पीड़िता के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के मुताबिक लड़की की हालत बिगड़ने पर आरोपी कार से उसे एक प्राइवेट अस्पताल में ले गए थे।

जहां डॉक्टर ने लड़की को अस्पताल में भर्ती नहीं किया। इसके बाद उसे पीएमसीएच में ले जाकर भर्ती करा दिया। गाड़ी की पिछली सीट पर खून के धब्बे मिले हैं। पुलिस कार को जब्त कर जांच में जुटी है। बता दें कि इससे पहले पटना के कदमकुआं थाना क्षेत्र में सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी, जहां एक युवक ने अपनी दोस्त को पटना बुलाकर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। युवक ने शादी की झूठी बात बताकर पश्चिम बंगाल की लड़की को मुंबई से पटना बुलाया था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली