लाइव न्यूज़ :

पटना गैंगरेप मामले को लेकर चौंकाने वाला खुलासा, पीड़िता के यौन शोषण के प्रयास में पिता भी जा चुका है जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: December 15, 2019 08:50 IST

पटना में गैंगरेप को लेकर शुक्रवार को दिनभर पटना में नारेबाजी और प्रदर्शन का दौर जारी रहा. पीड़ित छात्रा से पिता द्वारा यौन शोषण किए जाने की बात करीब छह साल पुरानी है.

Open in App
ठळक मुद्दे14 दिसंबर बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में हुए गैंगरेप के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है.पीड़ित छात्रा से यौन शोषण का प्रयास करने के आरोप में उसके पिता भी जेल जा चुके हैं.

14 दिसंबर बिहार की राजधानी पटना के पाटलिपुत्र इलाके में हुए गैंगरेप के मामले में एक नया खुलासा सामने आया है. पीड़ित छात्रा से यौन शोषण का प्रयास करने के आरोप में उसके पिता भी जेल जा चुके हैं. गुरुवार को पटना के बी.एन. कॉलेज में पढ़ने वाली 20 वर्षीय छात्रा के साथ चार युवकों ने चाकू की नोंक पर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. पीड़ित छात्रा बिहार सरकार में बड़े पद पर काबिज एक अधिकारी की बेटी है. उसकी मां ने बेटी का यौन शोषण करने के आरोप में पति को जेल भिजवाया था. तब छात्रा नाबालिग थी. उस वक्त वह शहर के एक नामी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ाई कर रही थी. हालांकि, इस मामले में बाद में समझौता हो गया.

यहां बता दें कि पटना में गैंगरेप को लेकर शुक्रवार को दिनभर पटना में नारेबाजी और प्रदर्शन का दौर जारी रहा. पीड़ित छात्रा से पिता द्वारा यौन शोषण किए जाने की बात करीब छह साल पुरानी है. अप्रैल 2013 में पीड़ित छात्रा की मां ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए आरोप लगाया था कि लंबे समय से बेटी के साथ यौन शोषण किया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने आरोपित पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था. हालांकि, मेडिकल रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं होने पर बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था.

बता दें कि पीड़िता अब अपनी मां के साथ नहीं बल्कि अपने पिता के साथ उनके घर में रहती है.

दो दिन पहले तैयार की गई थी साजिश

छात्रा से गैंगरेप करने की साजिश दो दिन पहले ही तैयार की गई थी. इसका पता तब चला, जब पुलिस ने उस नाबालिग को गिरफ्तार किया, जिसके कमरे पर वारदात को अंजाम दिया गया था. उसने पुलिस को बताया कि विपुल ने दो दिन पहले ही कहा था कि तुम्हारे कमरे पर मेरी गर्लफ्रेंड और कुछ दोस्त आएंगे. हम लोग मौज-मस्ती करेंगे. विपुल ने छात्रा को कॉलेज के बाहर बाइक पर बिठाया. रास्ते में उसने गर्भिनरोधक का पैकेट खरीदा और कमरे पर चला गया.

टॅग्स :बिहारपटनारेपगैंगरेपक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली