लाइव न्यूज़ :

नशे में धुत 6 युवकों ने नाबालिग लड़की से किया गैंगरेप, पुलिस ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार, दो अभी भी फरार

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 3, 2020 08:50 IST

पटना में नशे में धुत्त 6 युवकों ने एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात 31 मई को हुई थी, लेकिन शिकायत आज दर्ज कराई गई।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। नशे में धुत्त 6 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है

पटना: पटना के राजीवनगर इलाके में एक नाबालिग लड़की को अगवा कर उसके साथ गैंगरेप करने का मामला सामने आया है। बताया जाता है कि नशे में धुत्त 6 युवकों ने इस घटना को अंजाम दिया है, जिसमें से पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन दो आरोपी अभी भी फरार है। 

पीडि़ता की बड़ी बहन की शादी पटना के आशियाना दीघा रोड में रहने वाले एक युवक से हुई है। पीडि़ता भी कुछ दिनों से उसी के साथ रहती है। जबकि इनकी मां आसपास के घरों में चूल्हा-बर्तन का काम करती हैं। रविवार की दोपहर मां ने काम पर न जाकर बेटी को जाने के लिए कहा। 

लिहाजा दोपहर में लड़की घर से निकली। पीडि़ता ने बताया कि अभी वह कुछ दूर ही पहुंची थी कि कार सवार दो युवकों ने जबरदस्ती उसे गाड़ी में बैठा लिया और राजीवनगर कि ओर जाने लगे। इस दौरान पास की एक झाड़ी में गाड़ी रोक दी और अपने चार अन्य दोस्तों को भी फोनकर बुला लिया। इसके बाद सभी युवकों ने उसके साथ रेप किया। पुलिस के मुताबिक यह वारदात 31 मई को हुई थी, लेकिन शिकायत आज दर्ज कराई गई।

उधर, पश्चिम बंगाल की राजधानी में कई दिनों से लापता बारह साल की एक लड़की ने घर लौटने पर बताया कि चार व्यक्तियों ने उसके साथ बलात्कार किया जिसके बाद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने यहां जानकारी दी। लड़की ने चारों आरोपियों पर जबरन शराब पिलाने का भी आरोप लगाया। एक आरोपी लड़की का दोस्त है। लड़की के पिता की ओर से शिकायत दर्ज कराने के बाद पुलिस ने दो आरोपियों को पर्णश्री क्षेत्र से और दो अन्य को इकबालपुर से शुक्रवार दोपहर को गिरफ्तार कर लिया। सभी आरोपियों पर पाक्सो कानून के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। 

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, “लड़की ने दावा किया कि वह कल शाम अपने दोस्त से मिलने इकबालपुर गई थी। उसका दोस्त उसे एक घर में ले गया जहां अन्य तीन आरोपी मौजूद थे। वहां उन्होंने लड़की को शराब पीने पर मजबूर किया और बारी बारी से उसका बलात्कार किया।” उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

टॅग्स :गैंगरेपक्राइम न्यूज हिंदीपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा