लाइव न्यूज़ :

पटनाः फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को अनियंत्रित XUV ने कुचला, भीड़ ने कार सवार को पीट-पीटकर मार डाला

By एस पी सिन्हा | Updated: June 27, 2019 13:32 IST

पटना में अनियंत्रित कार ने फुटपाथ पर सो रहे बच्चों को कुचला, भीड़ ने ड्राइवर को पीट-पीटकर मार डाला

Open in App
ठळक मुद्देबिहार की राजधानी पटना में एक कार ड्राइवर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला।लोगों का आरोप है कि कार सवार नशे में धुत थे। इसी वजह से सड़क और फुटपाथ का अंतर नहीं समझ पाया।

बिहार की राजधानी पटना में एक ड्राइवर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला। गुरुवार की रात कुम्हरार इलाके में एक्सयूवी कार अनियंत्रित होकर फुटपाथ पर चढ़ गई थी। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल है। ड्राइवर के सहयात्री की भी जमकर पिटाई की गई। उसे भी गंभीर हालत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक मासूमों की पहचान हलेंद्र मांझी (9), रोहित मांझी (13) और राजू मांझी (11) के रूप में हुई है वहीं मनीष मांझी (10) गंभीर रूप से घायल है।

कैसे हुआ हादसा

लोगों का आरोप है कि कार सवार नशे में धुत थे। इसी वजह से सड़क और फुटपाथ का अंतर नहीं समझ पाया। ड्राइवर की पहचान नवादा निवासी सौरव गांगुली के रूप में हुई है जो अपने ग्रैजुएशन की परीक्षा देने फतुहा जा रहा था। गुरुवार की रात करीब 1.15 बजे उसने अपनी तेज रफ्तार एक्सयूवी 500 से नियंत्रण खो दिया और वो जकीउल हक स्लम कॉलोनी के फुटपाथ पर चढ़ गई। कार एक बिजली के खंभे से टकराकर रुकी लेकिन तेज स्पीड़ की वजह से खंभा भी गिर गया।

पटना सिटी के एएसपी बलीराम चौधरी का कहना है कि ड्राइवर की लापरवाही से हादसा हुआ है। ऐसा लग रहा है कि कार चलाते वक्त उसे नींद आ गई और कार दो फीट ऊंचे फुटपाथ पर चढ़ गई।

टॅग्स :बिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा