लाइव न्यूज़ :

बेखौफ अपराधियों ने डॉक्टर की पत्नी की दिनदहाडे़ कर दी हत्या, घटनास्थल से गोली बरामद

By एस पी सिन्हा | Updated: November 24, 2021 20:24 IST

पुलिस ने महिला की पहचान रिमझिम पत्नी विश्वजीत चतुर्वेदी के रूप में की है. घर नहीं लौटने पर परिवार ने बुधवार की सुबह श्रीकृष्‍णपुरी थाने में लिखित सूचना दी थी.

Open in App
ठळक मुद्देश्वेता पाठक ने बताया कि डॉ विश्वजीत चतुर्वेदी दंत चिकित्सक हैं.उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं.रिमझिम चतुर्वेदी हेल्थ ब्यूटी केयर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी.

पटनाः बिहार में बेखौफ अपराधियों के द्वारा लगातार बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है. इसी कड़ी में राजधानी पटना में बेखौफ अपराधियों ने एक महिला को गोली मार कर हत्या कर दी.

 

अपराधियों ने युवती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे महिला की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के डीहरा शेखपुरा में घटी है. मरनेवाली महिला ब्यूटीशियन है और उनके पति खुद डॉक्टर हैं. पुलिस ने महिला की पहचान रिमझिम पत्नी विश्वजीत चतुर्वेदी के रूप में की है. जिस तरह से महिला की हत्या की गई है, उसके बाद इसे बडे़ हाईप्रोफाइल हत्या के मामले से जोड़कर देखा जा रहा है.

हत्या की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई. महिला मंगलवार की देर शाम ही पटना के सहदेव महतो मार्ग (श्रीकृष्‍णापुरी) स्थित अपने आवास से निकली थी. आज सुबह नौबतपुर में युवती की लाश मिली. शुरुआत में शव की पहचान नहीं हो सकी थी, लेकिन रंग-रूप और पहनावा देखकर लोग अनुमान लगा रहे थे कि जरूर किसी बडे़ घर से ताल्‍लुक होगा.

स्‍थानीय थाने की तमाम कोशिशों के बाद युवती की पहचान हो गई है. मामले की सूचना मिलते ही डॉ विश्वजीत चतुर्वेदी के परिजन नौबतपुर थाना पहुंचे और मृतक की पहचान रिमझिम चतुर्वेदी के रूप में की है. पुलिस के अनुसार महिला अपने आवास से निकली थी, पूरी रात उसके घर नहीं लौटने पर परिवार ने बुधवार की सुबह श्रीकृष्‍णपुरी थाने में लिखित सूचना दी थी.

श्वेता पाठक ने बताया कि डॉ विश्वजीत चतुर्वेदी दंत चिकित्सक हैं और वह उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के निवासी हैं. पटना में डॉक्टर विश्वजीत चतुर्वेदी कृष्ण कुंज अपार्टमेंट एसके पुरी थाना अंतर्गत अपार्टमेंट में रहते हैं. उनकी पत्नी रिमझिम चतुर्वेदी हेल्थ ब्यूटी केयर में अपना ब्यूटी पार्लर चलाती थी.

पुलिस के अनुसार अब यह जांच का विषय है कि रिमझिम मंगलवार को कितने साथ गई हुई थी और आज वह लोग कौन थे, जिनके साथ वह नौबतपुर गई हुई थी. साथ ही जिस तरह से हत्या की घटना को अंजाम दिया गया है. वह भी कहीं न कहीं कई सवालों को जन्म दे रही है.

मामले में नौबतपुर थानाध्‍यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है. उन्होंने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिये फुलवारीशरीफ एम्स भेजा गया है. पुलिस को घटनास्थल से 7.62 का एक गोली भी मिला है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली