लाइव न्यूज़ :

Patna Crime: थाने से महज 300 मीटर की दूरी पर युवक को मारी गोली, प्रॉपर्टी डीलर विनोद कुमार पर हमला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2025 13:33 IST

Patna Crime: सूचना मिलने पर पटना के पुलिस अधीक्षक (पूर्व) परिचय कुमार और पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राज किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देवारदात थाने से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई।आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है।

Patna: बिहार की राजधानी पटना में गोलीबारी की अलग-अलग आपराधिक घटनाओं में एक युवक की हत्या कर दी गई और एक प्रॉपर्टी डीलर गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पहली घटना सोमवार शाम आलमगंज थाना क्षेत्र में हुई, जहां डाक कार्यालय के पास अज्ञात बदमाशों ने एक युवक की सरेआम गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। यह वारदात थाने से महज करीब 300 मीटर की दूरी पर हुई।

सूचना मिलने पर पटना के पुलिस अधीक्षक (पूर्व) परिचय कुमार और पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) राज किशोर सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। पुलिस ने मौके से कई खोल और एक कारतूस बरामद किया है। अधिकारियों ने बताया कि फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम को भी बुलाया गया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने अपराधियों की धरपकड़ के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। दूसरी घटना पटना के गौरीचक थाना क्षेत्र के फतेहपुर के पास हुई, जहां जमीन विवाद को लेकर अज्ञात लोगों ने प्रॉपर्टी डीलर विनोद कुमार को गोली मार दी।

पुलिस ने बताया कि कुमार को पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। सदर पुलिस उपाधीक्षक-दो रंजन कुमार ने बताया कि विनोद कुमार पर हमला उस वक्त हुआ जब वह अपने भूखंड पर गए थे। पुलिस ने दोनों मामलों में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाBihar Policeहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला