लाइव न्यूज़ :

चचेरे भाई ने दोस्त के साथ मिलकर बहन के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाया, साइकिल से स्कूल के लिए निकली थी पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: October 12, 2022 19:12 IST

बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र का मामला है। घटना के संबंध में पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि 7 अक्टूबर को दिन के 10:00 बजे वह अपनी साइकिल से घर से स्कूल के लिए निकली थी।

Open in App
ठळक मुद्देनौबतपुर थाने में पास्को एक्ट के तहत दो युवकों को नामजद किया गया है।अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गये।पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से सटे नौबतपुर थाना क्षेत्र में स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा से चचेरे भाई के द्वारा अपने दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने अया है। इस दौरान युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

पीड़िता ने नौबतपुर थाने में मामला दर्ज कराया है। इसी आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के संबंध में पीड़िता ने अपने बयान में बताया है कि 7 अक्टूबर को दिन के 10:00 बजे वह अपनी साइकिल से घर से स्कूल के लिए निकली थी। इसी क्रम में कुछ आगे बढ़ने पर उनके चचेरे भाई और एक दोस्त ने मिलकर जबरन उसका रास्ता रोक लिया।

जबर्दस्ती दोनों ने उठाकर पास के एक बगीचे में जहां सुनसान था, वहां ले जाकर दोनों ने मिलकर उसके साथ बारी-बारी जबरन दुष्कर्म किया। पीड़िता ने यह भी बताया कि दुष्कर्म करने के बाद उसके चचेरे भाई ने इसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दे डाली।

पीड़िता ने बताया कि उसके चीखने चिल्लाने के बाद आसपास के लोग वहां पहुंचे। इस दौरान उसको अर्धनग्न अवस्था में छोड़कर आरोपी फरार हो गये। इसके बाद लोगों ने उसी हालत में किसी तरह घर पहुंचाया। घटना के बाद जब पीड़िता ने अपने घर वाले को पूरी कहानी बताई तो लड़के के परिजनों में युवती और उनके माता पिता को वीडियो वायरल करने और जान से मारने की धमकी दे डाली।

इसके बाद पीड़िता के बयान के आधार पर बुधवार को नौबतपुर थाने में पास्को एक्ट के तहत दो युवकों को नामजद किया गया है। नौबतपुर थानाध्यक्ष रफिकुर रहमान ने कहा कि पीड़ित छात्रा को मेडिकल टेस्ट करवाने के लिए अस्पताल भेजा गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर