लाइव न्यूज़ :

पटनाः ब्लड टेस्ट वाले लैब में काम करने वाला शख्स की हैवानियत, महिलाओं का बनाता था अश्लील वीडियो, यौन शोषण, ब्लैकमेल

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2021 17:13 IST

बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के लहेरिया टोला का मामला है. आरोप है कि मोहम्मद जैनूल लैब में चुपके से महिलाओं का अश्लील वीडियो रिकार्ड करता था.

Open in App
ठळक मुद्दे​​​​​​​ मोहम्मद जैनूल एक ब्लड टेस्ट वाले लैब में काम करता है.पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.युवक पांच वर्षों तक पीड़िता के साथ यौन शोषण भी करता रहा.

पटनाः बिहार में पटना जिले के मोकामा थाना क्षेत्र के लहेरिया टोला से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. यहां के रहने वाले मनचला मोहम्मद जैनूल ने 40 वर्षीया महिला का अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया.

मामला सामने आने पर ग्रामीणों ने मनचले युवक को दबोचकर पुलिस को सौंप दिया. इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार मोहम्मद जैनूल एक ब्लड टेस्ट वाले लैब में काम करता है. आरोप है कि मोहम्मद जैनूल लैब में चुपके से महिलाओं का अश्लील वीडियो रिकार्ड करता था.

यहां इलाज के लिए जांच केंद्र पहुंची महिला का धोखे से अश्‍लील वीडियो बनाने के बाद यौन शोषण करने और फिर उसे वायरल करने के मामले में जांच केंद्र के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पीड़िता के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी है.

आरोप है कि अश्लील वीडियो वायरल करने का खौफ दिखा युवक पांच वर्षों तक पीड़िता के साथ यौन शोषण भी करता रहा. बताया जा रहा है कि जांच कराने के लिए महिला उस जांच केंद्र पहुंची थी, इसी दौरान लैब टे‍क्निशियन जैनुल ने धोखे से उसका अश्‍लील वीडियो बना लिया. इसके बाद जब वह घर पहुंची तो उसने काल कर इसकी जानकारी दी. यह सुनकर उसके होश उड गए.

इसके बाद उसने ब्‍लैकमेल करना शुरू कर दिया. वह मोबाइल पर अश्‍लील मैसेज भेजता था. उसे बार-बार अपने जांच केंद्र बुलाता था. मनमानी नहीं करने देने पर वह वीडियो वायरल करने की धमकी देता. लोकलाज के भय से महिला उसकी मनमानी सहती रही.

किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन अंदर ही अंदर घुटती रही, वह बार-बार जैनुल से वह वी‍डियो मिटाने को कहती. ले‍किन जैनुल पर शैतान सवार था. जब मामला काफी बढ गया तो उसने प्राथमिकी दर्ज कराने की हिम्मत जुटाई.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली