लाइव न्यूज़ :

Patna Bikram police station: खेत में काम कर रही महिला को जबरन उठाकर बगीचा में ले जाकर 4 ने किया सामूहिक रेप?, एक आरोपी को जानती है पीड़िता

By एस पी सिन्हा | Updated: December 19, 2024 16:00 IST

Patna Bikram police station: घटना से थोड़ी देर पहले कुछ मजदूर भी वहां धान का बोझा गिराने के लिए खलिहान की ओर गए थे।

Open in App
ठळक मुद्देदोषियों को जल्द पकड़ने और सख्त सजा देने की मांग की है।शोर भी मचाया, लेकिन किसी तक मेरी आवाज नहीं पहुंची।महिला सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं।

Patna Bikram police station:बिहार की राजधानी पटना से सटे बिक्रम थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेत में काम कर रही महिला को चार युवकों ने जबरन उठाकर बगीचे में ले गया, इसके बाद सभी चार युवकों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पीड़िता ने बिक्रम थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित महिला ने बताया कि बुधवार को दोपहर करीब 12:30 बजे नवोदय विद्यालय के पीछे खेत में काम रही थी। इस दौरान 4 युवक वहां पहुंचे और मुझे खींचकर बगीचा में ले गए।

काफी शोर भी मचाया, लेकिन किसी तक मेरी आवाज नहीं पहुंची। चारों ने मिलकर मेरे साथ बारी-बारी से दुराचार किया। महिला ने बताया कि एक आरोपी को मैं पहचानती हूं। वो बिक्रम का ही रहने वाला है। तीन अन्य आरोपियों का चेहरा देखकर पहचान सकती हूं। घटना से थोड़ी देर पहले कुछ मजदूर भी वहां धान का बोझा गिराने के लिए खलिहान की ओर गए थे।

वहां सुनने वाला कोई नहीं था। थाना प्रभारी दीपक कुमार ने कहा कि पीड़िता के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य इकट्ठा किए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द ही सभी को दबोच लिया जाएगा।

वहीं इस घटना के बाद से क्षेत्र के लोग गुस्से में हैं। ग्रामीणों ने दोषियों को जल्द पकड़ने और सख्त सजा देने की मांग की है। महिला सुरक्षा को लेकर भी लोगों ने सवाल उठाए हैं। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत दें, ताकि आरोपियों को पकड़ा जा सके। साथ ही पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया कि पीड़िता को न्याय दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगैंगरेपबिहारPoliceपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली