लाइव न्यूज़ :

पटनाः शादी का झांसा देकर 11 साल तक यौन शोषण?, सेना से भगोड़ा घोषित जवान इश्तियाक खान पर आरोप, एसपी ने दिए जांच निर्देश

By एस पी सिन्हा | Updated: January 22, 2025 17:12 IST

सेना से भगोड़ा घोषित जवान इश्तियाक खान उर्फ सोनू फौजी ने शादी का झांसा देकर लगभग 11 साल तक यौन शोषण किया।

Open in App
ठळक मुद्दे अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाए रखने की बात कहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित इस्तियाक खान उर्फ सोनू फौजी और नदीम कुरैशी लगातार उसे धमकी दे रहा है। पांच महीने से वो फुलवारी थाने में अपनी गुहार लेकर जा रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक भोजपुरी गायिका ने अपनी आपबीती सुनाते हुए सेना के भगोड़े जवान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। गायिका ने इस मामले की शिकायत सिटी एसपी से की। जिसके बाद एसपी ने गर्दनीबाग थाने की पुलिस को जांच के निर्देश दिया है। गायिका का आरोप है कि पूर्व जवान, जो पहले से शादीशुदा था, उसने उसके अश्लील वीडियो बना लिए और अब उसे ब्लैकमेल कर परेशान कर रहा है। दोनों की मुलाकात एक स्टूडियो में हुई थी। दरअसल, बीते दिनों पटना के गर्दनीबाग की रहने वाली युवती ने आरोप लगाया था कि उसके साथ सेना से भगोड़ा घोषित जवान इश्तियाक खान उर्फ सोनू फौजी ने शादी का झांसा देकर लगभग 11 साल तक यौन शोषण किया।

वहीं शादी का दबाव पीड़िता के द्वारा बनाए जाने पर उसके अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर जबरन संबंध बनाए रखने की बात कहता था। पीड़िता ने बताया कि आरोपित इस्तियाक खान उर्फ सोनू फौजी और नदीम कुरैशी लगातार उसे धमकी दे रहा है। लगभग पांच महीने से वो फुलवारी थाने में अपनी गुहार लेकर जा रही है लेकिन उसकी सुनने वाला कोई नहीं है।

पीड़िता की मानें तो इस्तियाक खान उर्फ सोनू फौजी सेना का भगोड़ा जवान है। आरोपी बांग्लादेश बॉर्डर पर तैनात था। भगोड़ा सेना जवान इश्तियाक खान उर्फ सोनू फौजी सेना की नौकरी छूटने के बाद भोजपुरी सिंगर के रूप में उभरा उसने कई एल्बम और छोटे पर्दे पर गाने गाए। जिस दरम्यान उसकी जान पहचान युवती से बक्सर स्टूडियो में हुई दोनों की दोस्ती प्यार में बदली और दोनों लिविंग रिलेशन में रहते थे। बताया जाता है कि आरोपित ने सेना की नौकरी छोड़ने के बाद भोजपुरी गाने गाना शुरू कर दिया।

इस दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और वे लिव-इन रिलेशनशिप में रहने लगे। गायिका को शुरू से पता था कि वह शादीशुदा है, लेकिन जब आरोपित ने उसे परेशान करना शुरू किया, तो उसने न्याय के लिए शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली