लाइव न्यूज़ :

पटना: 8 साल की छात्रा से रेप के बाद शिक्षक ने किया हत्या का प्रयास, गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 1, 2018 04:36 IST

शिक्षक प्रेम ने शनिवार की संध्या पढने आई छात्रा के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए छात्रा की हत्या का भी प्रयास किया।

Open in App

पटना, 30 सितंबर:बिहार के मोतिहारी में गुरु-शिष्या के रिश्ते को कलंकित करते हुए एक निजी कोचिंग के शिक्षक ने अपनी ही कोचिंग की एक छात्रा के साथ दुष्कर्म और फिर हत्या की कोशिश की। इस घटना के बाद से इलाके में तनाव व्यापत हो गया है। आठ वर्षीय छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने दुष्कर्म पीडिता बच्ची को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। घटना जिले के डुमरियाघाट थाना क्षेत्र की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपित शिक्षक का नाम प्रेम पासवान शास्त्री है, जो दक्षिणी हुसैनी पंचायत के नवीन गांधी नगर गांव वार्ड चार का निवासी है। मामले में छात्रा के पिता ने पुलिस को आवेदन दोकर बताया कि वह नियमित चार बजे आरोपित शिक्षक के यहां कोचिंग में पढने जाती है।

इसी दौरान आरोपित शिक्षक प्रेम ने शनिवार की संध्या पढने आई छात्रा के साथ बहला फुसला कर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने साक्ष्य छिपाने के लिए छात्रा की हत्या का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो सका। इस दौरान पीडिता किसी तरह वहां से अपनी जान बचा कर घर पहुंची।

घटना की सूचना पर चकिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने मामले की जांच की। पुलिस के मुताबिक मामले में कार्रवाई जारी है और पीडिता को मेडिकल के लिये भेजने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। आरोपी दुष्कर्मी पितातुल्य बताया जाता है।

टॅग्स :बिहाररेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली