लाइव न्यूज़ :

पटनाः मामा ने 14 साल की नाबालिग भांजी के साथ की हैवानियत, मामला दर्ज, फरार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 30, 2021 15:36 IST

बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाने इलाके का मामला है. सकी भांजी समस्तीपुर की रहनेवाली है.

Open in App
ठळक मुद्देभांजी अपने मां-पिता के साथ फुफेरे मामा के घर पर ही रह रही थी.14 साल की नाबालिग भांजी के साथ मामा ने हैवानियत की.युवती ने मामा के खिलाफ राजीव नगर थाने में लिखित शिकायत की है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के राजीव नगर थाने इलाके में रिश्ते को तार-तार कर देने वाली घटना को अंजाम देते हुए मामा ने अपनी भांजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है.

इस वारदात को अंजाम देने के बाद मामा ने इसे छिपाने की भी कोशिश की. बताया जा रहा है कि राजीव नगर में मामा का घर है, जबकि उसकी भांजी समस्तीपुर की रहनेवाली है. काफी लंबे समय से भांजी अपने मां-पिता के साथ फुफेरे मामा के घर पर ही रह रही थी. शुक्रवार की देर शाम 14 साल की नाबालिग भांजी के साथ मामा ने हैवानियत की.

युवती ने मामा के खिलाफ राजीव नगर थाने में लिखित शिकायत की है. थानाध्यक्ष सरोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपित की तलाश में छापेमारी की जा रही है. आरोपी की उम्र 22 साल है. पुलिस के मुताबिक नेपाली नगर में पीड़िता परिवार के साथ किराये के मकान में रहती है. जबकि दूसरी मंजिल पर मामा रहता है, जो शादीशुदा है.

इधर, मामला युवती से जुड़ा था, इसलिए जांच करने के लिए महिला थाना पुलिस को भी राजीव नगर थाने पर बुला लिया गया था. डीएसपी विधि व्यवस्था संजय कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिली है, आरोपों की जांच की जा रही है. डीएसपी ने बताया कि मामा ने भांजी कि बिस्कुट खाने को दिया, लेकिन भांजी ने उसे खाने से मना कर दिया.

जिसके बाद मामा ने रिश्ते को कलंकित करने की कोशिश शुरू कर दी और भांजी को अपनी हवस का शिकार बनाया. उस वक्त पीड़िता के माता-पिता काम पर गए थे और घर में कोई नहीं था. आरोपित ने पीड़िता को इसकी जानकारी किसी को नहीं देने के लिए धमकी भी दी.

घटना के बाद देर शाम में पीड़िता के भाई और परिजन घर पहुंचे, तब उसने आपबीती बताई. इस पर मामा ने मांफी मांग ली थी. आरोपी मामा पेशे से ड्राइवर है. जिस दिन यह मामला थाने में पहुंचा उसी दिन आरोपी मामा ऑटो लेकर फरार हो गया. फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुटी है और पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीरेपबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली