भाई सैंडविच खा लेने दो पैसा दे दूंगा?, भोजनालय में भाई के साथ हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह खा रहे थे खाना, बहस और आशी, हीरा, राहुल, कैफ, रिकी और दो नाबालिगों ने चाकू से गोदा
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 29, 2026 17:24 IST2026-01-29T17:23:51+5:302026-01-29T17:24:55+5:30
Patiala: आशी, हीरा, राहुल, कैफ, रिकी और दो नाबालिगों के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना, में बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी।

सांकेतिक फोटो
Patiala: पंजाब के पटियाला में एक सैंडविच के भुगतान को लेकर हुए मामूली विवाद में हेड कांस्टेबल अमनदीप सिंह की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। नाभा निवासी सिंह पटियाला के सिविल लाइंस थाने में तैनात थे। छह हमलावरों ने 25 जनवरी को उनपर कथित तौर पर हमला कर दिया, जिसके बाद उनकी मौत हो गई। घटना का विवरण साझा करते हुए पटियाला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) वरुण शर्मा ने कहा कि कांस्टेबल अपने भाई के साथ भोजनालय में खाना खाने गए थे और उस समय वह वर्दी में नहीं थे।
एसएसपी ने बताया कि भुगतान को लेकर दुकान पर मौजूद एक युवक से बहस हो गई। कांस्टेबल ने जोर देकर कहा कि खाना खत्म करने के बाद भुगतान कर दिया जाएगा, लेकिन विवाद बढ़ गया। कहासुनी के दौरान, युवक ने फोन पर बात की, जिसके बाद उसके छह से सात साथी मौके पर पहुंचे और कांस्टेबल पर चाकू से कथित तौर पर हमला कर दिया।
अधिकारियों ने बताया कि कांस्टेबल पर कथित तौर पर एक ही चाकू से पीछे से दो बार वार किया गया, जिससे उनकी मौत हो गई, जबकि उनका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। पटियाला पुलिस ने दावा किया है कि घटना के 36 घंटों के भीतर दो नाबालिगों सहित सभी छह आरोपियों को पकड़ लिया गया।
आरोपियों की पहचान आशी, हीरा, राहुल, कैफ, रिकी और दो नाबालिगों के रूप में हुई है। वहीं एक अन्य घटना, में बुधवार को पंजाब के गुरदासपुर जिले में अज्ञात हमलावरों ने 45 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान रणबीर सिंह बेदी के रूप में हुई है, जिनकी डेरा बाबा नानक में दवा की दुकान है। दुकान के बाहर दो अज्ञात हमलावरों ने उन पर गोली चलाई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन चोटों के चलते उन्होंने दम तोड़ दिया।