लाइव न्यूज़ :

21 वर्षीय मां ने अपने 27 दिन के शिशु का सिर दीवार में मारकर मार डाला, वजह जान हो जाएंगे हैरान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2021 14:16 IST

पुलिस ने बताया कि समय से पूर्व पैदा हुआ शिशु बीमार रहने के कारण लगातार रोता रहता था, जिससे परेशान होकर 21 वर्षीय मां ने यह कदम उठाया।

Open in App
ठळक मुद्देघटना नौ दिसंबर को हुई और शिशु को उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे एक अस्पताल ले जाया गया।बच्चे की हालत और खराब हो गई और उसे तालुक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। आश्रम चलाने वाले फादर जोजी थॉमस के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

पथानामथिट्टाः अपने 27 दिन के शिशु का सिर दीवार में मारकर उसकी हत्या करने के आरोप में यहां एक मां को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि समय से पूर्व पैदा हुआ शिशु बीमार रहने के कारण लगातार रोता रहता था, जिससे परेशान होकर 21 वर्षीय मां ने यह कदम उठाया। उसने बताया कि यह घटना नौ दिसंबर को हुई और शिशु को उसी दिन पूर्वाह्न 11 बजे एक अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने कहा कि चिकित्सकों को दिखाने के बाद बच्चे को वापस घर लाया गया, लेकिन इसके बाद दिन में बच्चे की हालत और खराब हो गई और उसे तालुक के एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इसके बाद एक आश्रम चलाने वाले फादर जोजी थॉमस के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया।

महिला इस आश्रम के रसोईघर में काम करती है और अपने 45 वर्षीय प्रेमी के साथ रहती है। शिशु का 10 दिसंबर को पोस्टमॉर्टम होने के बाद चिकित्सक ने पुलिस को बताया कि बच्चे के सिर पर चोट के निशान हैं। इसके बाद अधिकारी ने बच्चे के माता-पिता से पूछताछ की।

पुलिस को पूछताछ में पता चला कि महिला और उसके प्रेमी के बीच फोन के जरिए संपर्क हुआ था और उन्होंने आश्रम में साथ रहना शुरू कर दिया था। पुलिस ने बताया कि शिशु का पिता पहले से विवाहित था और महिला को इसकी जानकारी थी। उसने बताया कि बाद में और पूछताछ से पता चला कि महिला ने स्वयं अपने बच्चे की हत्या की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा