लाइव न्यूज़ :

रेलवे स्टेशन पर पुलिस अधिकारी सहित छह लोगों पर हमला, फ्रांस के गृह मंत्री ने कहा-पुलिस ने मारी गोली

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 11, 2023 16:46 IST

गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों पर सुबह करीब छह बजकर 43 मिनट पर “धारदार हथियार” से हमला किया था।

Open in App
ठळक मुद्देहमलावर वर्तमान में एक अस्पताल में भर्ती है।फ्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी।घायलों में कई यात्री और एक सीमा पुलिस अधिकारी शामिल हैं।

पेरिसः पेरिस के व्यस्त गारे डू नॉर्ड रेलवे स्टेशन पर बुधवार सुबह एक शख्स ने बिना किसी उकसावे के चाकू से हमला कर छह लोगों को घायल कर दिया। फ्रांस के गृह मंत्री ने बताया कि पुलिस ने हमलावर को गोली मार दी।

गृह मंत्री गेराल्ड डर्मेनिन ने घटनास्थल पर पत्रकारों को बताया कि हमलावर ने एक पुलिस अधिकारी सहित कई लोगों पर सुबह करीब छह बजकर 43 मिनट पर “धारदार हथियार” से हमला किया था। उन्होंने कहा कि अनाम हमलावर वर्तमान में एक अस्पताल में भर्ती है।

अधिकारियों के अनुसार, घायलों में कई यात्री और एक सीमा पुलिस अधिकारी शामिल हैं। डर्मेनिन ने कहा कि हमलावर ने अधिकारी की पीठ में छुरा घोंपा था, लेकिन बुलेटप्रूफ जैकेट पहने होने की वजह से वह बच गया। एक अन्य पीड़ित को कंधे पर गंभीर चोट आई है और उसे आपातकालीन उपचार के लिये ले जाया गया है।

डर्मेनिन ने पुलिस की “प्रभावी व साहसी प्रतिक्रिया” के लिये सराहना की। गारे डू नॉर्ड फ्रांस की राजधानी के सबसे व्यस्त यात्री स्टेशनों में से एक है। अधिकारियों द्वारा हमले से संदर्भ में फिलहाल आतंकवाद सहित कोई विशिष्ट मकसद नहीं बताया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीParisफ़्रांस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा