परश्शालाः घर में मृत मिले व्लॉगर दंपति?, पत्नी प्रिया का शव बिस्तर पर और पति सेल्वराज फांसी पर लटका मिला!, आखिर किसने दिया अंजाम!

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 28, 2024 13:15 IST2024-10-28T13:14:40+5:302024-10-28T13:15:17+5:30

पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान सेल्वाराज (45) और उनकी पत्नी प्रिया (37) के रूप में हुई है।

Parassala TVM vlogger couple Selvaraj Priya found dead Priya's body was found lying bed bodies believed 2 days old couple vloggers uploaded video YouTube on Friday | परश्शालाः घर में मृत मिले व्लॉगर दंपति?, पत्नी प्रिया का शव बिस्तर पर और पति सेल्वराज फांसी पर लटका मिला!, आखिर किसने दिया अंजाम!

file photo

Highlightsसेल्वाराज पेशे से एक राजमिस्त्री थे और दंपति यहां चेरुवरकोणम का निवासी था। पुलिस के अनुसार, रविवार को दंपति के बेटे ने दोनों को मृत पाया। मां बिस्तर पर पड़ी थी और उसके पिता का शव उसी कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

तिरुवनंतपुरमः केरल के परश्शाला में एक व्लॉगर दंपति अपने घर में मृत पाया गया। मृतक सेल्वाराज (45) और उनकी पत्नी प्रिया (40) किनारुमुक्कू के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार, सेल्वराज को फांसी पर लटका हुआ पाया गया, जबकि प्रिया का शव बिस्तर पर पड़ा मिला। माना जा रहा है कि शव दो दिन पुराने हैं। मनोरमा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, दंपति व्लॉगर थे जिन्होंने शुक्रवार रात यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था। उन्होंने शुक्रवार को एर्नाकुलम में काम करने वाले अपने बेटे से भी फोन पर बात की। जब बेटा घर लौटा तो उसने अपने माता-पिता को मृत पाया। व्लॉगर दंपति के यूट्यूब पर सैकड़ों ‘फॉलोअर’ थे। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतकों की पहचान सेल्वाराज (45) और उनकी पत्नी प्रिया (37) के रूप में हुई है।

सेल्वाराज पेशे से एक राजमिस्त्री थे और दंपति यहां चेरुवरकोणम का निवासी था। पुलिस के अनुसार, रविवार को दंपति के बेटे ने दोनों को मृत पाया। दंपति का बेटा एर्नाकुलम जिले में एक संस्थान में प्रशिक्षु के रूप में काम करता है। जब वह घर पहुंचा तो उसने देखा कि उसकी मां बिस्तर पर पड़ी थी और उसके पिता का शव उसी कमरे में फंदे से लटका हुआ था।

पुलिस को पहले संदेह था कि दोनों व्यक्तियों ने आत्महत्या की है, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में महिला की गर्दन पर गला घोंटने के निशान पाए गए। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘अभी हम इस बात की पुष्टि नहीं कर सकते कि महिला की हत्या की गई है या नहीं। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के दौरान महिला के शरीर पर गला घोंटने के निशान पाए हैं।

लेकिन रसायनिक जांच के नतीजे आने के बाद ही हम मौत के सही कारण की पुष्टि कर सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि प्रतीत होता है कि महिला की मौत पहले हुई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘रविवार को जब हम दंपति के घर पहुंचे तो महिला के शरीर के सड़ने के संकेत मिल रहे थे। लेकिन पुरुष के शरीर के मामले में ऐसी कोई समस्या नहीं थी।

संदेह है कि पुरुष की मौत उसकी पत्नी की मौत के कुछ घंटों बाद हुई।’’ दंपति ने अपने यूट्यूब चैनल पर कथित तौर पर मौत से कुछ घंटे पहले एक वीडियो भी पोस्ट किया था। कहा जाता है कि दंपति के यूट्यूब पर 18,000 से अधिक ‘फॉलोअर’ थे।

Web Title: Parassala TVM vlogger couple Selvaraj Priya found dead Priya's body was found lying bed bodies believed 2 days old couple vloggers uploaded video YouTube on Friday

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे