लाइव न्यूज़ :

Pappu Yadav: लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर जेड प्लस सुरक्षा की मांग?, पप्पू यादव की खुली पोल!, गिरफ्तार रामबाबू यादव ने कहा-पूर्णिया सांसद के कुछ करीबी लोग ने...

By एस पी सिन्हा | Updated: December 3, 2024 16:52 IST

Pappu Yadav: पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि भोजपुर से गिरफ्तार रामबाबू यादव ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकार किया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों ने पप्पू यादव को सुरक्षा प्रदान करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देधमकी भरे वीडियो के लिए राम बाबू को पैसे देने का वादा भी किया गया था।पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को दी। लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से इसका कोई संबंध नहीं है।

पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव अपने ही जाल में बुरी तरह फंस गये हैं। उनके फर्जीवाड़े की पोल खुल गई है। बार-बार धमकी मिलने के मामले से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। पप्पू यादव को लॉरेंस विश्नोई गैंग धमकी नहीं देता था, बल्कि धमकी देने वाला कोई और नहीं बल्कि पप्पू यादव की पुरानी पार्टी जन अधिकार पार्टी (जाप) का ही सदस्य निकला। पुलिस पूछताछ में आरोपी राम बाबू राय ने खुलासा किया कि सांसद की सुरक्षा बढ़ाने के लिए उसके समर्थकों ने यह पूरी साजिश रची थी। धमकी भरे वीडियो के लिए राम बाबू को पैसे देने का वादा भी किया गया था।

यह जानकारी पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने मंगलवार को दी। पूर्णिया एसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि भोजपुर से गिरफ्तार रामबाबू यादव ने पुलिस के सामने यह बात स्वीकार किया है कि सांसद के कुछ करीबी लोगों ने पप्पू यादव को सुरक्षा प्रदान करवाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने के लिए ऐसा किया गया था। जिसके लिए सांसद के लोगों द्वारा राशि भी दी गई थी।

साथ ही पार्टी में पद भी देने का प्रलोभन दिया गया था। हालांकि, इसके पूरे बयान की जांच की जा रही है। अनुसंधान जारी है। पूर्णिया एसपी ने कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से इसका कोई संबंध नहीं है और ना ही कोई दूर-दूर तक कोई तार नजर आ रहा है। ये पूरा मामला सांसद द्वारा सुरक्षा बढ़ाने के लिए की गई षड़यंत्र का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि 30 नवंबर की रात रामबाबू यादव ने एक वीडियो बनाकर सांसद पप्पू यादव को 5 से 6 दिन में कत्ल कर देने की धमकी दी थी। उसने दो वीडियो बनाए थे। एक महीने पहले ही इसने दो वीडियो बनवाये थे। जिसमें एक वीडियो इन्होंने जारी किया था और दूसरा वीडियो अभी रखे हुए था।

पूर्णिया एसपी ने कहा कि अभी तक की जांच में खुलासा हुआ है इससे स्पष्ट है कि सांसद पप्पू यादव के सहयोगियों ने ही इन्हें धमकी देने के लिए उकसाया था और इसके लिए प्रलोभन भी दिया था। हालांकि इस मामले में तफ्तीश जारी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपप्पू यादवबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?