लाइव न्यूज़ :

बिहार: पुलिस ने किया सेक्स रैकट व हथियारों के कारोबार का भंडाफोड़, चार महिलाएं गिरफ्तार

By एस पी सिन्हा | Updated: October 8, 2018 16:19 IST

जिले के ईशीपुर बाराहाट थाने के बेलटीकरी गांव में कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त गिरोह को पकड़ा।

Open in App

पटना,8 अक्टूबर:बिहार के भागलपुर पुलिस ने रविवार की देर शाम छापेमारी में एक बड़े सेक्स रैकेट का खुलासा किया है। इसके लिए पुलिस ने बाकायदा जाल बनाकर रैकेट से जुड़े लोगों को फंसाया और फिर उन्हें रंगे हाथों पकड़ा। ऐसा संदेह है कि देह व्यापार के साथ हथियारों का कारोबार भी चलता था।  

जानकारी के अनुसार जिले के ईशीपुर बाराहाट थाने के बेलटीकरी गांव में कहलगांव के एसडीपीओ दिलनवाज अहमद के नेतृत्व में तीन थाने की पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार में संलिप्त गिरोह को पकड़ा। पुलिस ने नौ पुरुष व दो महिलाओं को आपत्तिजनक अवस्था में और अड्डे की संचालिका सहित चार महिलाओं को गिरफ्तार किया। 

मौके से तीन कट्टा, एक बडा धारदार हथियार, 17 गोलियां (11 राइफल व छह पिस्टल), सैकडों कंडोम, यौन शक्तिवर्धक दवाइयां, शराब की खाली बोतलें, मोदक (नशीला पदार्थ), चिलम और अन्य आपत्तिजनक सामान जब्त किये। छापेमारी के दौरान हथियार लेकर भाग रही अड्डा चलानेवाली एक महिला को खदेड कर पकडने में एक महिला सिपाही घायल हो गई। 

अक्सर मानव तस्करी से जुडा होने की वजह से देह व्यापार के मामले को बिहार पुलिस लगातार गंभीरता से ले रही है। इसी सिलसिले में रविवार की देर शाम पीरपैंती में झारखंड बॉर्डर पर कहलगांव एसडीपीओ दिलनवाज अहमद की अगुवाई में विभिन्न थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक रैकेट का भंडाफोड किया। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस के लोगों ने प्लानिंग की। पहले तीन जवानों को ग्राहक बनाकर भेजा गया। 

उन्होंने सेक्ट रैकेट चलाने वाली संचालिका से पूरी जानकारी ले ली। इसके बाद जवानों ने एसडीपीओ को खबर की। सूचना के आधार पर पुलिस ने चारों ओर से घेराबंदी कर ली। बताया जाता है कि पीरपैंती के बेलटिकरी गांव में चल रहे इस अवैध काम में बंगाल और झारखंड से युवतियों की तस्करी कर उनसे देह व्यापार करवाया जाता था। मौके से भारी मात्रा में हथियार बरामद होने की वजह से कयास लगाया जा रहा है कि साथ ही हथियारों की तस्करी भी की जाती रही होगी। सभी से पूछताछ जारी है। 

टॅग्स :सेक्स रैकेटपटनाक्राइमबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह