लाइव न्यूज़ :

सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, दिवाली की रात लापता पीड़िता का शव घर के पास मिला, आरोपी की अभी तक पहचान नहीं

By भाषा | Updated: October 25, 2022 21:53 IST

हरियाणाः पुराने औद्योगिक नगर के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली की रात लापता हुई बच्ची का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास पाया गया।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार शाम घर के पास एक दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।थाना प्रभारी ने कहा, ''पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।''मामले में दुष्कर्म का संदेह है। बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के पानीपत जिले में मंगलवार को सात वर्षीय एक बच्ची की हत्या कर दी गई और यह संदेह जताया जा रहा है कि हत्या पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुराने औद्योगिक नगर के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली की रात लापता हुई बच्ची का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास पाया गया। वह सोमवार शाम घर के पास एक दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी ने कहा, ''पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।''

उन्होंने कहा कि मामले में दुष्कर्म का संदेह है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पानीपत में पिछले दो महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है। दो महीने पहले, पानीपत में 40 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा छह साल की एक बच्ची का अपहरण किया था तथा उसके साथ बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़: बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 45 वर्ष एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि सोमवार को जब बालिका अपने पुराने घर में नहाने के लिए गई थी तब गांव में ही रहने वाला आरोपी वहां पहुंच गया और बालिका के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब बालिका ने शोर मचाया तब बालिका की बड़ी बहन और अन्य लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा