सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, दिवाली की रात लापता पीड़िता का शव घर के पास मिला, आरोपी की अभी तक पहचान नहीं

By भाषा | Updated: October 25, 2022 21:53 IST2022-10-25T21:52:10+5:302022-10-25T21:53:44+5:30

हरियाणाः पुराने औद्योगिक नगर के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली की रात लापता हुई बच्ची का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास पाया गया।

Panipat Seven-year old girl murder after rape dead body missing victim found near home on Diwali night accused not identified haryana police | सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, दिवाली की रात लापता पीड़िता का शव घर के पास मिला, आरोपी की अभी तक पहचान नहीं

मामले में दुष्कर्म का संदेह है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है।

Highlightsसोमवार शाम घर के पास एक दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी।थाना प्रभारी ने कहा, ''पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।''मामले में दुष्कर्म का संदेह है। बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के पानीपत जिले में मंगलवार को सात वर्षीय एक बच्ची की हत्या कर दी गई और यह संदेह जताया जा रहा है कि हत्या पूर्व उसके साथ दुष्कर्म किया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुराने औद्योगिक नगर के थाना प्रभारी नरेंद्र कुमार ने बताया कि दिवाली की रात लापता हुई बच्ची का शव मंगलवार सुबह उसके घर के पास पाया गया। वह सोमवार शाम घर के पास एक दुकान पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। थाना प्रभारी ने कहा, ''पोस्टमार्टम किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।''

उन्होंने कहा कि मामले में दुष्कर्म का संदेह है। उन्होंने बताया कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पानीपत में पिछले दो महीने में इस तरह की यह दूसरी घटना है। दो महीने पहले, पानीपत में 40 वर्षीय एक व्यक्ति द्वारा छह साल की एक बच्ची का अपहरण किया था तथा उसके साथ बलात्कार किया था और उसकी हत्या कर दी गई थी।

छत्तीसगढ़: बालिका से बलात्कार, आरोपी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में पुलिस ने 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में 45 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के सिटी कोतवाली थानाक्षेत्र अंतर्गत एक गांव में सोमवार को 12 वर्षीय बालिका से बलात्कार के आरोप में पुलिस ने 45 वर्ष एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि सोमवार को जब बालिका अपने पुराने घर में नहाने के लिए गई थी तब गांव में ही रहने वाला आरोपी वहां पहुंच गया और बालिका के साथ बलात्कार किया। उन्होंने बताया कि जब बालिका ने शोर मचाया तब बालिका की बड़ी बहन और अन्य लोग वहां पहुंचे तो आरोपी वहां से भाग गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बालिका के परिजनों ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को पोक्सो अधिनियम और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत गिरफ्तार किया है।

Web Title: Panipat Seven-year old girl murder after rape dead body missing victim found near home on Diwali night accused not identified haryana police

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे