Panchkula Hotel Parking: जन्मदिन मनाने दिल्ली से गए थे पंचकूला?, होटल पार्किंग में विक्की, विपिन और निया की गोली मारकर हत्या, गोलियों की बौछार

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 23, 2024 11:55 IST2024-12-23T11:54:19+5:302024-12-23T11:55:37+5:30

चंडीगढ़ः पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अरविंद कंबोज ने बताया कि तीनों जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे।

Panchkula Hotel Parking gone Delhi to Panchkula celebrate birthday Vicky, Vipin and Nia shot dead haryana police hisar | Panchkula Hotel Parking: जन्मदिन मनाने दिल्ली से गए थे पंचकूला?, होटल पार्किंग में विक्की, विपिन और निया की गोली मारकर हत्या, गोलियों की बौछार

सांकेतिक फोटो

Highlightsहोटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी।विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले दर्ज हैं।पुलिस को शक है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

चंडीगढ़ः हरियाणा के पंचकूला में एक होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने एक महिला समेत तीन लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। यह घटना रविवार रात की है। पिंजौर पुलिस थाने के प्रभारी सोमबीर ने बताया कि मृतकों की पहचान दिल्ली के निवासी विक्की तथा विपिन और हिसार की निवासी निया के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि होटल की पार्किंग में अज्ञात हमलावरों ने तीनों की गोली मारकर हत्या कर दी। पंचकूला के सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अरविंद कंबोज ने बताया, ‘‘तीनों जन्मदिन की एक पार्टी में शामिल होने के लिए आए थे।

उसी समय यह घटना हुई।’’ उन्होंने बताया कि विक्की की आपराधिक पृष्ठभूमि है और उस पर कुछ मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हम सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं और अन्य सुराग जुटा रहे हैं।’’ हत्या किस वजह से की गई, इस बारे में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है। हालांकि पुलिस को शक है कि यह मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हो सकता है।

Web Title: Panchkula Hotel Parking gone Delhi to Panchkula celebrate birthday Vicky, Vipin and Nia shot dead haryana police hisar

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे