पणजीः 50 वर्षीय शख्स का शव गोवा के जंगल में पेड़ से लटका मिला, पत्नी और पुत्र का शव कर्नाटक के देवबाग समुद्र तट पर दिखा, आखिर क्या है यह माजरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 1, 2023 16:43 IST2023-07-01T16:42:21+5:302023-07-01T16:43:43+5:30

श्याम ''पाटिल का शव गुरुवार को दक्षिण गोवा की केपेम तालुका के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। वहीं पत्नी ज्योति (37) और 12 वर्षीय पुत्र का शव कर्नाटक में उसी दिन करवार के देवबाग समुद्र तट पर मिला।''

Panaji body 50-year old man found hang from a tree forest in Goa bodies his wife and son were seen Devbagh beach in Karnataka | पणजीः 50 वर्षीय शख्स का शव गोवा के जंगल में पेड़ से लटका मिला, पत्नी और पुत्र का शव कर्नाटक के देवबाग समुद्र तट पर दिखा, आखिर क्या है यह माजरा

सांकेतिक फोटो

Highlightsकर्ज के तले दबा हुआ था जो उसने संस्थानों और लोगों से लिया हुआ था।प्रथम दृष्टया, यह सामूहिक हत्या का मामला लग रहा है।परिवार पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर चिकालिम गांव में रहता था।

पणजीः गोवा के वन क्षेत्र में कुछ दिनों पहले एक व्यक्ति (50 वर्ष) का शव मिला जबकि उसकी पत्नी एवं पुत्र का शव पड़ोसी कर्नाटक के देवबाग समुद्र तट पर मिला। पुलिस को इस मामले में सामूहिक आत्महत्या का अंदेशा है। एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति का नाम श्याम पाटिल है जो मजदूर का ठेकेदार था।

पाटिल कर्ज के तले दबा हुआ था जो उसने संस्थानों और लोगों से लिया हुआ था। उन्होंने कहा, ''पाटिल का शव गुरुवार को दक्षिण गोवा की केपेम तालुका के जंगल में एक पेड़ से लटका मिला। वहीं पत्नी ज्योति (37) और 12 वर्षीय पुत्र का शव कर्नाटक में उसी दिन करवार के देवबाग समुद्र तट पर मिला।''

अधिकारी ने कहा, ''प्रथम दृष्टया, यह सामूहिक हत्या का मामला लग रहा है। यह परिवार पणजी से करीब 15 किलोमीटर दूर चिकालिम गांव में रहता था। पड़ोसियों के अनुसार, वे बुधवार को रात आठ बजकर 30 मिनट पर करवार के लिए निकले थे।''

पुलिस अधिकारी ने कहा कि पाटिल ने अपने मित्रों और रिश्तेदारों वॉयस मैसेज भेजकर दावा किया कि उसकी पत्नी और पुत्र ने आत्महत्या कर ली है और वह खुद भी अपनी जान ले रहा है। अधिकारी ने कहा, ''पाटिल की कार से एक पत्र मिला है जिसमें उसने लिखा है कि वह आर्थिक तंगी के कारण आत्महत्या कर रह है। मामले में आगे की जांच जारी है।''

Web Title: Panaji body 50-year old man found hang from a tree forest in Goa bodies his wife and son were seen Devbagh beach in Karnataka

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे