केस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने गई थी महिला, परिसर में कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 8, 2025 10:00 IST2025-12-08T10:00:00+5:302025-12-08T10:00:57+5:30

महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया।

palghar woman gone police station record statement connection case constable raped her inside premises | केस के सिलसिले में बयान दर्ज कराने थाने गई थी महिला, परिसर में कांस्टेबल ने किया दुष्कर्म

file photo

Highlightsअधिकारी ने बताया कि महिला एक मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने थाने गई थी।अधिकारी ने बताया कि कासा थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक महिला से दुष्कर्म के आरोप में एक पुलिस कांस्टेबल को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पालघर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि कथित घटना पिछले सप्ताह कासा थाना क्षेत्र की है। अधिकारी ने बताया कि महिला एक मामले के सिलसिले में अपना बयान दर्ज कराने थाने गई थी।

उन्होंने बताया कि कांस्टेबल ने परिसर में ही उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांस्टेबल के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में मामला दर्ज कर रविवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। अधिकारी ने बताया कि कासा थाना प्रभारी का तबादला कर दिया गया है।

Web Title: palghar woman gone police station record statement connection case constable raped her inside premises

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे