Palghar shark: 100 फुट लंबी मृत व्हेल बहकर किनारे पर आई, जहाज या बड़ी नाव से टकराने के कारण मौत!
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 25, 2024 12:10 IST2024-06-25T12:09:15+5:302024-06-25T12:10:06+5:30
Palghar shark: मत्स्य पालन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार शव का निपटान किया जाएगा।

file photo
Palghar shark: महाराष्ट्र के पालघर जिले में करीब 100 फुट लंबी मृत व्हेल बहकर किनारे पर आई है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। कुछ मछुआरों ने सोमवार दोपहर अर्नाला तट पर मृत व्हेल को देखा और स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी। मत्स्य पालन और राजस्व विभाग के अधिकारियों को भी सूचित किया गया। पुलिस ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार शव का निपटान किया जाएगा।
अर्नाला सागरी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने शव का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि ऐसा संदेह है कि व्हेल की मौत किसी जहाज या बड़ी नाव से टकराने के कारण हुई होगी और वह बहकर किनारे पर आ गई। इलाके में यह खबर फैलने के बाद व्हेल को देखने के लिए समुद्र तट पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए।