Palghar Crime News: काम करने के बाद घर जा रही थीं प्राध्यापिका आत्मजा कासट, शराब के नशे में गाड़ी चला रहे शख्स ने उड़ाया, मौत
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 2, 2024 14:14 IST2024-08-02T14:13:29+5:302024-08-02T14:14:36+5:30
Palghar Crime News: वरिष्ठ निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि कार चालक शुभम प्रताप पाटिल दुर्घटना के समय नशे में था।

सांकेतिक फोटो
Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में शराब के नशे में गाड़ी चला रहे एक व्यक्ति ने कॉलेज की प्राध्यापिका को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की शाम करीब साढ़े छह बजे प्राध्यापिका आत्मजा कासट (45) काम करने के बाद घर जा रही थीं, तभी अर्नाला सागरी पुलिस थाना क्षेत्र में एक कार ने उन्हें टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
लेकिन कुछ घंटे बाद ही उन्होंने दम तोड़ दिया। वरिष्ठ निरीक्षक विजय पाटिल ने बताया कि मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि कार चालक शुभम प्रताप पाटिल दुर्घटना के समय नशे में था। अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता और मोटर वाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।