पलामूः पति बसंत भुईयां ने पत्नी इतवारिया भुइयां को कुल्हाड़ी से काट डाला, शराब पीने को लेकर झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 18:03 IST2025-07-03T18:02:24+5:302025-07-03T18:03:09+5:30

Palamu: नौडीहा बाज़ार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी बसंत भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Palamu Husband Basant Bhuiyan killed wife Itwaria Bhuiyan axe quarrel over drinking alcohol | पलामूः पति बसंत भुईयां ने पत्नी इतवारिया भुइयां को कुल्हाड़ी से काट डाला, शराब पीने को लेकर झगड़ा

सांकेतिक फोटो

Highlightsव्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया।पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।

Palamu:झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया यह घटना बुधवार रात को महुआरी गांव के नौडीहा बाज़ार थानाक्षेत्र में हुई। एक व्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया।

नौडीहा बाज़ार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी बसंत भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अनुसार, पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आक्रोश में आकर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।

महाराष्ट्र: व्यक्ति ने अपने सौतेले बेटे की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय अपने बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के किए गए अपराध के कुछ घंटों बाद शव बरामद किया गया और आरोपी आकाश कन्हेरकर (38) तथा उसके दोस्त गौरव गाइगोले (36) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दर्शन पलास्कर अपनी मां और सौतेले पिता कन्हेरकर के साथ रहता था। उसकी मां ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनमोल मित्तल ने बताया, ‘‘पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने दर्शन को उसके सौतेले पिता के साथ घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।’’

एसडीपीओ के अनुसार, कन्हेरकर ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर दर्शन को जंगल में ले गया, जहां उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने अंजनगांव तालुका के चिचोना गांव के पास वन क्षेत्र से शव बरामद कर लिया जो एक बोरे में बंद करके फेंका गया था। मित्तल ने बताया कि 12 घंटे के इस तलाशी अभियान में 60 पुलिसकर्मी और सात अधिकारी शामिल थे। अपराध किस वजह से किया ये जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

Web Title: Palamu Husband Basant Bhuiyan killed wife Itwaria Bhuiyan axe quarrel over drinking alcohol

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे