लाइव न्यूज़ :

पलक्कड़ः पालतू कुत्ते को खाना खिलाने में देरी, युवक ने चचेरे भाई की पीट-पीटकर हत्या की

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 6, 2022 19:09 IST

पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी हमें दी। अरशद को मृत अवस्था लाया गया था।’’

Open in App
ठळक मुद्देहकीम अकसर अरशद के साथ मारपीट करता रहता था।हकीम का यहां कारोबार था और उसके साथ अरशद भी काम करता था।कुत्ते को देर से खाना खिलाने पर अपने चचेरे भाई अरशद को कुत्ते की बेल्ट तथा लाठी से पीटा।

पलक्कड़ः केरल के पलक्कड़ में पालतू कुत्ते को खाना खिलाने में देरी पर एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यहां यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हकीम (27) को चचेरे भाई 21 वर्षीय अरशद की पीट-पीटकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

 

पुलिस सूत्रों ने कहा, ‘‘अस्पताल प्रशासन ने घटना की जानकारी हमें दी। उन्होंने बताया कि अरशद को मृत अवस्था लाया गया था।’’ आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। शुरुआती जांच में पता चला कि हकीम अकसर अरशद के साथ मारपीट करता रहता था।

पुलिस ने कहा, ‘‘हकीम का यहां कारोबार था और उसके साथ अरशद भी काम करता था। दोनों साथ रह रहे थे। हमें लगता है कि वह पहले भी अरशद के साथ मारपीट करता था। हालांकि, इस बार यह काफी घातक हो गया।’’ पुलिस सूत्रों ने बताया कि हकीम ने अपने कुत्ते को देर से खाना खिलाने पर अपने चचेरे भाई अरशद को कुत्ते की बेल्ट तथा लाठी से पीटा।

उन्होंने कहा कि अरशद के शरीर पर चोट के कई निशान थे, लेकिन आरोपी ने शुरू में अस्पताल के अधिकारियों को बताया कि उसका चचेरा भाई घर की छत से गिर गया। अस्पताल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर