लाइव न्यूज़ :

परिवार के चार सदस्यों ने भरतपुझा नदी में कूद कर आत्महत्या की, सुसाइड नोट पढ़ हो जाएंगे हैरान

By भाषा | Updated: February 26, 2022 20:24 IST

पुलिस ने कहा, ‘‘उन्होंने (परिवार) अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था कि वे परिस्थितियों से निराश हैं इसलिए आत्महत्या करना चाहते हैं। कल (शुक्रवार) जब परिवार के सदस्य लापता हो गए तब उनके परिजन घर में गए और उन्हें एक सुसाइड नोट मिला।’’

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में उस स्थान का उल्लेख किया गया था।चारों ने आत्महत्या करने की योजना बनाई थी। मामला आत्महत्या का है क्योंकि जूते और कपड़े नदी के तट पर मिले।

पलक्कड़ः केरल के पलक्कड़ में शनिवार को एक परिवार के चार सदस्यों ने कथित तौर पर भरतपुझा नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि चारों ने परिस्थितियों से निराश होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने कहा कि नदी से दो वयस्कों और दो बच्चों के शव निकाले गए हैं।

पुलिस ने कहा, ‘‘उन्होंने (परिवार) अपने कुछ रिश्तेदारों को बताया था कि वे परिस्थितियों से निराश हैं इसलिए आत्महत्या करना चाहते हैं। कल (शुक्रवार) जब परिवार के सदस्य लापता हो गए तब उनके परिजन घर में गए और उन्हें एक सुसाइड नोट मिला।’’

पुलिस ने बताया कि सुसाइड नोट में उस स्थान का उल्लेख किया गया था जहां चारों ने आत्महत्या करने की योजना बनाई थी। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है कि यह मामला आत्महत्या का है क्योंकि जूते और कपड़े नदी के तट पर मिले। पुलिस ने बताया कि शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि परिवार के मुखिया के विरुद्ध हत्या समेत कई मामले दर्ज थे।

अपहरण के कुछ दिनों बाद मिला व्यक्ति का शव, दोस्त गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में शनिवार को एक जौहरी के 22 वर्षीय बेटे का शव बरामद किया गया। पीड़ित का करीब एक सप्ताह पहले अपहरण कर लिया गया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान आशुतोष वर्मा के तौर पर की गयी है और उसका 18 फरवरी को अपहरण कर लिया गया था।

उन्होंने बताया कि जिले के चरथावल थाना क्षेत्र के बिरालसी गांव के जौहरी जगपाल वर्मा के पुत्र आशुतोष का शव खेतों में मिला। पुलिस ने बताया कि इस मामले में मृतक के एक दोस्त को गिरफ्तार किया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है ।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा