लाइव न्यूज़ :

Palakkad: मां की चीखें सुनीं बेटी?, पापा ने चाकू से गोदकर मम्मी को मार डाला, कमरे में खून देखकर...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 10, 2025 12:04 IST

Palakkad: दंपति के बीच रविवार तड़के भी बहस हुई और राजन ने गुस्से में चंद्रिका पर चाकू से हमला कर दिया।

Open in App
ठळक मुद्देराजन ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर लिया। घटना के समय दम्पति की बेटी भी घर में मौजूद थी। कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।

Palakkad:केरल के पलक्कड़ जिले में रविवार तड़के एक व्यक्ति ने पत्नी के साथ हुई कहासुनी के बाद उसकी कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना पलक्कड़ जिले के उप्पुमपडम इलाके में हुई। मृतका की पहचान यहां के थोलानूर के पास स्थित थोट्टाकारा निवासी चंद्रिका (52) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, चंद्रिका और उसके पति राजन (59) के बीच पिछले कुछ समय से पारिवारिक विवाद था। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि दंपति के बीच रविवार तड़के भी बहस हुई और राजन ने गुस्से में चंद्रिका पर चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि राजन ने पत्नी की हत्या के बाद खुद को भी कथित तौर पर चाकू मारकर घायल कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घटना के समय दम्पति की बेटी भी घर में मौजूद थी। जब उसने अपनी मां की चीखें सुनीं, तो उसने कमरे का दरवाजा खोलने की कोशिश की, लेकिन दरवाजा अंदर से बंद था।’’

उन्होंने बताया कि कुछ देर बाद राजन हाथ में चाकू लेकर बाहर आया और चंद्रिका कमरे में अचेत अवस्था में पड़ी मिली। उन्होंने बताया कि चंद्रिका को हालांकि तत्काल पास के एक अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका। पुलिस ने बताया कि राजन को गंभीर चोटें आई हैं और उसका पड़ोसी त्रिशूर जिले के मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर