लाइव न्यूज़ :

पाकुड़ः गमछे से बांधकर 3 युवकों ने किया 51 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर में अकेली थी महिला और चुपके से आकर उठा ले गए और जंगल में बारी-बारी...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2025 17:23 IST

महिला का मुंह गमछे से बांधकर उसे डराया-धमकाया और पास के जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Open in App
ठळक मुद्देपीड़िता ने तीन आरोपियों में से एक की पहचान गांव के ही सुनील हांसदा के रूप में की है। दो आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रांचीः झारखंड के पाकुड़ जिला से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा पंचायत अंतर्गत छोलापाथर गांव में एक 51 साल की महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी युवक उसी गांव के हैं, जिस गांव की महिला है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो फरार हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात में पीड़िता जब वह घर में अकेली थी और सो रही थी, तभी गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला का मुंह गमछे से बांधकर उसे डराया-धमकाया और पास के जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने तीन आरोपियों में से एक की पहचान गांव के ही सुनील हांसदा के रूप में की है। अन्य दो आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

नामजद आरोपी सुनील हांसदा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पीड़िता को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडगैंगरेपPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली