पाकुड़ः गमछे से बांधकर 3 युवकों ने किया 51 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर में अकेली थी महिला और चुपके से आकर उठा ले गए और जंगल में बारी-बारी...

By एस पी सिन्हा | Updated: May 31, 2025 17:23 IST2025-05-31T17:22:22+5:302025-05-31T17:23:52+5:30

महिला का मुंह गमछे से बांधकर उसे डराया-धमकाया और पास के जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

Pakur 3 youths gangrape 51 year old woman tying her towel woman alone home secretly picked her up raped her in turns forest | पाकुड़ः गमछे से बांधकर 3 युवकों ने किया 51 साल की महिला से सामूहिक दुष्कर्म, घर में अकेली थी महिला और चुपके से आकर उठा ले गए और जंगल में बारी-बारी...

सांकेतिक फोटो

Highlightsपीड़िता ने तीन आरोपियों में से एक की पहचान गांव के ही सुनील हांसदा के रूप में की है। दो आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

रांचीः झारखंड के पाकुड़ जिला से मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के आलूबेड़ा पंचायत अंतर्गत छोलापाथर गांव में एक 51 साल की महिला के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने वाले सभी युवक उसी गांव के हैं, जिस गांव की महिला है। इस संबंध में पीड़िता ने पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, दो फरार हैं। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात में पीड़िता जब वह घर में अकेली थी और सो रही थी, तभी गांव के तीन युवक जबरन घर में घुस आए। उन्होंने महिला का मुंह गमछे से बांधकर उसे डराया-धमकाया और पास के जंगल में ले जाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने तीन आरोपियों में से एक की पहचान गांव के ही सुनील हांसदा के रूप में की है। अन्य दो आरोपियों ने अपने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था, जिससे उनकी पहचान नहीं हो सकी है। थाना प्रभारी अनूप रोशन भेंगरा ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है।

नामजद आरोपी सुनील हांसदा को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार किया है। फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने कहा कि आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और पीड़िता को हरसंभव सहायता दी जा रही है।

Web Title: Pakur 3 youths gangrape 51 year old woman tying her towel woman alone home secretly picked her up raped her in turns forest

क्राइम अलर्ट से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे