भारत में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी, बेंगलुरु में बांग्लादेशी पत्नी के साथ हुआ गिरफ्तार
By अंजली चौहान | Updated: September 30, 2024 14:12 IST2024-09-30T14:09:36+5:302024-09-30T14:12:57+5:30
बेंगलुरु: कर्नाटक पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रहे एक पाकिस्तानी नागरिक और तीन अन्य विदेशियों को बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगनी पुलिस स्टेशन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तानी नागरिक अपनी पत्नी के साथ एक अपार्टमेंट में अवैध रूप से रह रहा था, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है और उसके दो बच्चे हैं।

भारत में अवैध रूप से रह रहा पाकिस्तानी, बेंगलुरु में बांग्लादेशी पत्नी के साथ हुआ गिरफ्तार
बेंगलुरु: भारत में गैर कानूनी रूप से रह रहे पाकिस्तानी नागारिक को कर्नाटक पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया है। कर्नाटक पुलिस के अनुसार, पाकिस्तानी शख्स और तीन अन्य विदेशियों को बेंगलुरु के बाहरी इलाके जिगनी पुलिस स्टेशन की सीमा से गिरफ्तार किया है। सोमवार को पुलिस की दी जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी नागरिक अपनी पत्नी के साथ एक अपार्टमेंट में अवैध रूप से रह रहा था, जो एक बांग्लादेशी नागरिक है और उसके दो बच्चे हैं। केंद्रीय खुफिया एजेंसियों से मिली सूचना के बाद पुलिस ने छापेमारी की। स्थानीय पुलिस ने रविवार रात उसके आवास पर छापा मारा और उसे गिरफ्तार कर लिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) द्वारा बेंगलुरु में उल्फा आतंकवादी की गिरफ्तारी के बाद खुफिया ब्यूरो के अधिकारियों ने पाकिस्तानी नागरिक के बारे में जानकारी जुटाई थी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि धार्मिक मामलों पर विवाद के बाद पाकिस्तानी नागरिक ने अपना देश छोड़ दिया और बांग्लादेश आ गया।
उसने ढाका में एक महिला से शादी की और 2014 में उसके साथ भारत में घुस आया। पाकिस्तानी नागरिक दिल्ली में बस गया और आधार कार्ड, वोटर आईडी और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में कामयाब रहा। वह 2016 में अपने परिवार के साथ बेंगलुरु आया और तब से चुपचाप रह रहा है। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने आनी बाकी है। पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस बीच, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने सोमवार को कहा कि शहर में अवैध रूप से रहने के आरोप में गिरफ्तार किए गए पाकिस्तानी नागरिक और तीन अन्य विदेशियों को भारतीय पासपोर्ट मिलने वाला है।