लाइव न्यूज़ :

फोटो: गणतंत्र दिवस पर बिहार के पूर्णिया में फहराया गया पाकिस्तानी झंडा, मौके पर पहुंची पुलिस ने लिया यह एक्शन

By आजाद खान | Updated: January 26, 2023 23:18 IST

मामले में बोलते हुए मधुबनी के थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने कहा है कि हमने तुरंत पाकिस्तानी झंडे को हटा दिया है और इस मामले में जांच जारी है।

Open in App
ठळक मुद्देगणतंत्र दिवस के मौके पर बिहार के पूर्णिया में पाकिस्तानी झंडा फहराने का एक मामला सामने आया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौकी पर पहुंचकर झंडे को हटवाई है। यही नहीं इसके खिलाफ एक्शन भी लेनी की बात पुलिस द्वारा कही गई है।

पटना: आज जहां पूरे भारत में 74वां गणतंत्र दिवस (Republic Day) मनाया जा रहा है, वहीं बिहार के पूर्णिया जिले में एक घर की छत पर पाकिस्तान का झंडा फहराने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जैसे ही इस घटना की खबर पुलिस को मिली थी, मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने झंडा हटा दिया था। 

हालांकि इसे लेकर दावा यह किया जा रहा है कि घर के इस छत पर सुबह में झंडा लगाया गया है। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की अगर माने तो घर में रहने वालों ने कहा है कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। यही नहीं उनका यह भी दावा है कि वे कभी पाकिस्तानी झंडा नहीं देखा है। 

क्या है पूरा मामला

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, यह घटना पूर्णिया जिले के मधुबनी (Madhubani) टॉप थाना क्षेत्र के सिपाही टोला गांव में घटी है। प्रभात खबर की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह झंडा इलाके में रहने वाले मोहम्मद मुबारकुद्दीन के घर के छत पर फहराया गया है। बताया जाता है कि मोहम्मद मुबारकुद्दीन का घर एक स्थानीय मस्जिद के पास में है। 

मामले में बोलते हुए मधुबनी के थाना प्रभारी पवन कुमार चौधरी ने कहा है कि जैसे ही हमें इस घटना की जानकारी मिली थी, हम मौके पर पहुंचे थे और संबधिंत जगह से झंडे को हटा दिया है। उन्होंने यह भी कहा है कि वे इस मामले को पुर्निया के एसडीओ को भी बताया है और वे इस मामले में कार्रवाई करेंगे। हालांकि अभी तक किसी के गिरफ्तार होने की खबर सामने नहीं आई है। 

नहीं देखा है कभी पाकिस्तानी झंडा- रेहाना परवीन

प्रभात खबर की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद मुबारकुद्दीन के घर में रहने वाली एक महिला जिसका नाम रेहाना परवीन है ने कहा है कि छत पर लगे पाकिस्तानी झंडे की जानकारी उसे नहीं है। उसके अनुसार, यह झंडा उसके भैसूर के बेटे द्वारा आज दोपहर में लगाया गया है। 

रिपोर्ट में रेहाना परवीन ने आगे कहा है कि बच्चे ने गलती की है। रेहाना परवीन ने यह भी कहा है कि उसे यह पता नहीं है कि यह एक पाकिस्तानी झंडा है, ऐसा इसलिए क्योंकि वह कभी भी पाक के झंडे को नहीं देखी है। 

 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीबिहारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना